सुहागरात के दिन दुल्हन ने अपने दोस्तों को बुलाया घर, फिर रात को दूल्हे के साथ कर दिया कांड

Edited By Updated: 05 Mar, 2025 05:00 PM

on the wedding night the bride called her friends home then at night she

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक दुल्हन ने अपनी सुहागरात पर ऐसा कारनामा किया, जिससे ससुराल वालों को गहरा धक्का लगा। दुल्हन के ससुराल वाले सुबह थाने पहुंचे और उसके खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुल्हन ने शादी के बाद उन्हें धोखा दिया...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक दुल्हन ने अपनी सुहागरात पर ऐसा कारनामा किया, जिससे ससुराल वालों को गहरा धक्का लगा। दुल्हन के ससुराल वाले सुबह थाने पहुंचे और उसके खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुल्हन ने शादी के बाद उन्हें धोखा दिया है। आरोप है कि उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर सबको बेहोश कर दिया और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में लूट मचाई।
PunjabKesari
क्या है पूरा मामला?
मामला जिले के गौंडा थाना क्षेत्र के बासौली गांव का है। यहां के निवासी गुलवीर सिंह की शादी बीती 28 फरवरी को लखीमपुर खीरी निवासी सीमा देवी के साथ हुई थी। इस शादी के लिए एक बिचौलिया हरिओम ने मदद की थी और शादी के लिए 2 लाख रुपए भी लिए थे। शादी के बाद सीमा ससुराल बासौली पहुंची और फिर एक-दो मार्च को संगीत की रस्म भी हुई। फिर 3 मार्च को उसने अपने दोस्तों को फोन करके घर बुलाया।

ससुरालवालों को नशीली चाय पिलाई और फिर...
कहानी में ट्विस्ट तब आया जब सीमा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। उसने नशीली चाय पिलाकर ससुराल के सभी लोगों को बेहोश कर दिया और फिर उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाया। सुबह जब परिवार के लोग जागे, तो सीमा और उसके दोस्त घर से गायब थे। उनके घर में सोने-चांदी के कीमती जेवरात और 25 हजार रुपए की नकदी चोरी हो गई थी।
PunjabKesari
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस सीमा देवी और उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलने का आश्वासन दिया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!