Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Sep, 2023 02:58 PM

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को होने वाली है और इसको लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही है। परि और राघव की शादी काफी ग्रैंड होगी। दोनों उदयपुर में परिणय सूत्र में बंधेंगे। सभी इस मेड फॉर ईच अदर कपल की शादी देखने और उसके बारे में जानने...
नेशनल डेस्क: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को होने वाली है और इसको लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही है। परि और राघव की शादी काफी ग्रैंड होगी। दोनों उदयपुर में परिणय सूत्र में बंधेंगे। सभी इस मेड फॉर ईच अदर कपल की शादी देखने और उसके बारे में जानने को लेकर उत्सुक हैं। खबर है कि राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया को लेने जाने के लिए घोड़े या रथ पर बारात नहीं लेकर जाएंगे।
राघव अपनी दुल्हनिया को लाने के लिए नाव से बारात लेकर जाएंगे। राघव होटल लेक पैलेस से होटल लीला तक पीछोला झील में नाव से जाएंगे। रॉयल गणगौर नाव जो अपने शाही अंदाज के लिए पहचानी जाती है, उसमें राघव की बारात जाएगी। परिणीति और सांसद राघव चड्ढा की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होनी है।
होटल लीला को सजाने के लिए कोलकाता और दिल्ली से खास फूल मंगवाए गए हैं। होटल की पर्ल व्हाइट थीम पर सजावट की जाएगी और इसके लिए सफेद फूलों का इस्तेमाल होगा। सूत्रों के हवाले से खबर है कि परिणीति और राघव चढ्डा पर्ल व्हाइट के साथ गोल्डन कलर कॉम्बिनेशन के आउटफिट में नजर आएंगे।