UN में भारत की राजदूत ने कहा- PM मोदी का मानना है कि 'महिलाएं सिर्फ गृहिणी नहीं राष्ट्र-निर्माता भी'

Edited By Updated: 08 Mar, 2023 02:27 PM

pm modi believes women are not just homemakers but also nation builders

संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की स्थिति को लेकर एक वीडियो संदेश...

इंटरनेशनल डेस्कः संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की स्थिति को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया  जिसमें कहा कि PM नरेंद्र मोदी का मानना है कि महिलाएं न केवल 'गृहिणी' हैं बल्कि राष्ट्र निर्माता भी हैं। कंबोज ने कहा, "आज, नए भारत में महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाले अत्याधुनिक तकनीकों का जाल बिछा हुआ है। यह भारत के माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए मुमकिन हो पाया है क्योंकि उनका स्पष्ट मानना है कि महिलाओं को सिर्फ गृहिणी नहीं बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माता के रूप में भी देखा जाना चाहिए।"

 

संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि रुचिरा ने आगे कहा, 'भारत महिलाओं के विकास के मॉडल से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में परिवर्तित हो रहा है। इस विकास को हमारी अध्यक्षता में G20 प्राथमिकता बनाने के निर्णय में परिलक्षित होता है। अगर हमें भविष्य के लिए तैयार रहना है, तो महिलाओं को चर्चा और निर्णय लेने की प्रक्रिया के केंद्र में रखने पर ध्यान देना चाहिए। और हमें लैंगिक समानता को एक वास्तविकता बनाने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।

 

पीएम मोदी का मानना है कि महिलाओं के बिना वैश्विक विकास संभव नहीं है।" रुचिरा ने आगे कहा कि पीएम मोदी के मुताबिक हमें अपने जी-20 एजेंडे में भी महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को प्राथमिकता देनी है। शांति और सुरक्षा के बिना, हमारी आने वाली पीढ़ियां आर्थिक विकास या तकनीकी नवाचार का लाभ नहीं उठा पाएंगी। उन्होंने कहा, जी-20 को शांति और सद्भाव के पक्ष में एक मजबूत संदेश देना है। ये सभी प्राथमिकताएं भारत की जी-20 की अध्यक्षता की थीम - "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य" में पूरी तरह से सन्निहित हैं।"
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!