8KG विस्फोटक खोजने वाले कौन हैं स्वदेशी कुत्ते? जिनकी PM मोदी ने की जमकर सराहना

Edited By Updated: 26 Oct, 2025 03:27 PM

pm modi vande mataram 150th anniversary indigenous dogs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष को यादगार बनाने की अपील की। उन्होंने गीत की ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्वता पर जोर दिया और इसे नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही, पीएम ने बीएसएफ और सीआरपीएफ में...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशवासियों से ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150वें वर्ष को यादगार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय गीत भारत की जीवंत और शानदार छवि को दर्शाता है। इसके साथ ही, पीएम ने बीएसएफ और सीआरपीएफ में स्वदेशी नस्ल के कुत्तों की बहादुरी की तारीफ करते हुए उनकी साहसिक उपलब्धियों को रेखांकित किया।

‘वंदे मातरम्’ को हुए 150 साल
प्रधानमंत्री ने ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर कहा कि यह गीत, जिसे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1870 के दशक में लिखा और रबींद्रनाथ टैगोर ने 1896 में पहली बार गाया, मातृभूमि को देवी के रूप में चित्रित करता है। यह गीत उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ (1882) में प्रकाशित हुआ था और 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा ने इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया।

मोदी ने देशवासियों से इस गीत के मूल्यों को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में देशभर में कई सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीएम ने कहा, “यह गीत हमारी एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। आइए, इसे और जीवंत बनाएं।”

स्वदेशी कुत्तों की साहसिकता की तारीफ
प्रधानमंत्री ने अर्धसैनिक बलों बीएसएफ और सीआरपीएफ की स्वदेशी नस्ल के कुत्तों को अपनी इकाइयों में शामिल करने की पहल की सराहना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाके में सीआरपीएफ के एक स्वदेशी कुत्ते द्वारा 8 किलोग्राम विस्फोटक का पता लगाने की घटना का जिक्र किया।

मोदी ने बताया कि एक मुधोल हाउंड ने विदेशी नस्ल के कुत्तों को पीछे छोड़ते हुए एक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि कुछ चयनित भारतीय नस्ल के कुत्ते 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित परेड में हिस्सा लेंगे।

Glad to see our security forces increase the number of indigenous breed dogs in their contingents. #MannKiBaat pic.twitter.com/lrSObGSzLg

— PMO India (@PMOIndia) October 26, 2025

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!