Edited By Pardeep,Updated: 05 Feb, 2026 11:58 PM

महिला यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और महिलाओं को रोजगार देने के लिए भारत टैक्सी एक नई और खास पहल शुरू करने जा रही है। कंपनी जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर ‘सारथी दीदी’ नाम से एक विशेष राइड सुविधा लॉन्च करेगी। इस सेवा में सिर्फ महिला ड्राइवर ही महिला...
नेशनल डेस्कः महिला यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और महिलाओं को रोजगार देने के लिए भारत टैक्सी एक नई और खास पहल शुरू करने जा रही है। कंपनी जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर ‘सारथी दीदी’ नाम से एक विशेष राइड सुविधा लॉन्च करेगी। इस सेवा में सिर्फ महिला ड्राइवर ही महिला यात्रियों को राइड देंगी, ताकि महिलाएं ज्यादा सुरक्षित और सहज महसूस कर सकें।
‘सारथी दीदी’ विंडो क्या है?
भारत टैक्सी की नई ‘सारथी दीदी’ विंडो खास तौर पर महिलाओं के लिए बनाई गई है। इसका मकसद महिलाओं को सुरक्षित, भरोसेमंद और आरामदायक यात्रा का अनुभव देना है। इस फीचर में जब कोई महिला यात्री यह विकल्प चुनेगी, तो उसे केवल महिला ड्राइवर (सारथी) ही मिलेगी। इससे अकेले सफर करने वाली महिलाओं को ज्यादा भरोसा और मानसिक शांति मिलेगी।

‘स्कूटी दीदी’ पहल भी शुरू
भारत टैक्सी सिर्फ कार तक सीमित नहीं है। कंपनी ने महिलाओं के लिए ‘स्कूटी दीदी’ पहल भी शुरू की है। इसके तहत महिला ड्राइवर महिला यात्रियों को स्कूटी से सफर कराएंगी, इससे महिलाओं को नया रोजगार मिलेगा, खासकर वे महिलाएं लाभान्वित होंगी जो खुद का काम शुरू करना चाहती हैं। कंपनी का मानना है कि इस पहल से हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा।
एक ही ऐप में कई राइड विकल्प
भारत टैक्सी ऐप पर यात्री अपनी जरूरत और बजट के अनुसार अलग-अलग राइड चुन सकते हैं: कार,ऑटो, बाइक और स्कूटी। इससे यात्रियों को लचीलापन मिलता है और वे कम खर्च में अपनी पसंदीदा सवारी चुन सकते हैं।
महिलाओं के लिए कैसे बढ़ेगी सुरक्षा?
‘सारथी दीदी’ सेवा से महिलाओं को कई फायदे मिलेंगे:
-
यात्रा के दौरान ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी
-
महिला ड्राइवर से बातचीत में सहज रहेंगी
-
रात के समय भी डर कम होगा
-
छेड़छाड़ या असहज स्थिति का जोखिम घटेगा
हालांकि, कंपनी ने अभी इस फीचर की पूरी तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
भारत टैक्सी पर राइड कैसे बुक करें?
यात्री इन तरीकों से राइड बुक कर सकते हैं:
-
वेबसाइट: www.bharattaxi.com
-
हेल्पलाइन: +91-9696000999, +91-7607003240
-
ईमेल: info@bharattaxi.com
-
ऐप: फिलहाल एंड्रॉयड पर उपलब्ध
नो-कमीशन मॉडल – ड्राइवरों के लिए राहत
भारत टैक्सी का दावा है कि वह अन्य ऐप्स से अलग मॉडल पर काम करती है। ड्राइवरों की कमाई से कोई कमीशन नहीं कटेगा। उन्हें सिर्फ तय फिक्स चार्ज देना होगा। बिना सुनवाई के किसी भी ड्राइवर का अकाउंट बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन ड्राइवरों को यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा।
ड्राइवरों के लिए सामाजिक सुरक्षा
भारत टैक्सी से जुड़े ड्राइवरों को गिग वर्कर के तौर पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। वे e-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके तहत:
देश में पहले से 1.25 करोड़ से ज्यादा श्रमिक इस पोर्टल पर जुड़े हुए हैं।
दिल्ली-एनसीआर में तेजी से विस्तार
भारत टैक्सी की स्थापना 6 जून 2025 को हुई थी और सिर्फ आठ महीनों में कंपनी ने बड़ा विस्तार कर लिया है। दिल्ली-एनसीआर में अब तक 8 हेल्प सेंटर्स शुरू हो चुके हैं। कंपनी का दावा है कि उसके रजिस्ट्रेशन कई बड़े प्लेटफॉर्म्स से ज्यादा हैं।
लक्ष्य: ड्राइवरों को सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि ‘सारथी’ यानी साझेदार और मालिक बनाना
कंपनी का बड़ा उद्देश्य
भारत टैक्सी का मकसद है:
-
महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाना
-
महिला रोजगार को बढ़ावा देना
-
ड्राइवरों को सम्मान और आर्थिक सुरक्षा देना
-
आम लोगों को किफायती और भरोसेमंद राइड देना