Edited By Radhika,Updated: 02 Aug, 2025 11:38 AM

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.4 डिग्री कम है। IMD ने यह जानकारी दी। IMD ने शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने तथा अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया...
नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.4 डिग्री कम है। IMD ने यह जानकारी दी। IMD ने शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने तथा अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।
CPCB के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे AQI 74 दर्ज किया जो ‘‘संतोषजनक'' की श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' माना जाता है।