सीतारमण का लगातार नौ बजट पेश करना गर्व की बात : PM मोदी

Edited By Updated: 29 Jan, 2026 05:57 PM

sitharaman presenting nine consecutive budgets is a matter of pride pm modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करना भारत के संसदीय इतिहास में गौरव का विषय होगा। सीतारमण रविवार को संसद में 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करना भारत के संसदीय इतिहास में गौरव का विषय होगा। सीतारमण रविवार को संसद में 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

PunjabKesari

मोदी ने कहा, “वित्त मंत्री निर्मला जी लगातार नौवीं बार संसद में बजट पेश करने वाली हैं- ऐसा करने वाली वह देश की पहली महिला वित्त मंत्री होंगी। भारत के संसदीय इतिहास में इस क्षण को गौरव के साथ दर्ज किया जा रहा है।” पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 10 बार केंद्रीय बजट पेश किया था, जबकि पी. चिदंबरम ने नौ बार बजट पेश किया, लेकिन वह लगातार नहीं कर सके। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!