सपा नेत स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ के बाद अब दिल्ली में विवादित बयान को लेकर मामला दर्ज

Edited By Updated: 05 Feb, 2023 04:02 PM

sp leader swami prasad maurya s problems increased

‘रामचरितमानस’ पर विवादित टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई गई है

नेशनल डेस्कः ‘रामचरितमानस’ पर विवादित टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई गई है। महादेव सेना के अध्यक्ष ने दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में सपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

बतात चलें कि पिछले महीने सपा नेता ने पिछले महीने ‘रामचरितमानस’ की कुछ पंक्तियों को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद लगातार पंक्तियों को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अब अपने आप को शूद्र बताना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के लोग हमें शूद्र मानते हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!