सास ने बीच सड़क में दामाद पर कर थी थप्पडों की बरसात, टूट गई प्रेम कहानी...

Edited By Updated: 14 Nov, 2025 12:34 AM

the mother in law slapped her son in law in the middle of the road

बिजनौर जिले के धामपुर में बुधवार रात एक ऐसी घटना घटी, जिसने लोगों को पलभर के लिए किसी फिल्म के आखिरी दृश्य की याद दिला दी। चार साल पुराने प्रेम संबंध का अंत सड़क पर हुआ, वो भी सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में।

नेशनल डेस्क: बिजनौर जिले के धामपुर में बुधवार रात एक ऐसी घटना घटी, जिसने लोगों को पलभर के लिए किसी फिल्म के आखिरी दृश्य की याद दिला दी। चार साल पुराने प्रेम संबंध का अंत सड़क पर हुआ, वो भी सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में।

चार साल पुराना रिश्ता, जो सड़क पर टूट गया

जानकारी के अनुसार, बुढ़नपुर गांव की एक युवती और गजरौला निवासी कपिल की मुलाकात नौकरी के दौरान हुई थी। दोस्ती ने जल्द ही प्यार का रूप ले लिया, और दोनों पिछले चार साल से रिश्ते में थे। लेकिन बीते कुछ हफ्तों से रिश्ते में दरारें आ गईं। युवती नाराज़ होकर अपने घर लौट आई और कपिल से बात करना बंद कर दिया।

प्रेमी पहुंचा मनाने, हुआ हंगामा

रिश्ते को बचाने की कोशिश में कपिल बुधवार रात गजरौला से धामपुर पहुंचा। रात करीब आठ बजे रोडवेज बस स्टैंड पर दोनों की मुलाकात हुई। कपिल ने रिश्ता फिर से जोड़ने की बात कही, लेकिन युवती ने साफ इंकार कर दिया। बात बढ़ी, तो बहस मारपीट में बदल गई।

मां का थप्पड़ और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस दौरान युवती की मां भी मौके पर पहुंच गईं और गुस्से में कपिल को थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि कपिल युवती पर पाबंदियां लगाता था, जिससे वह परेशान थी। वहीं, कपिल ने भी गुस्से में युवती और उसकी मां पर हाथ उठा दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई, और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने संभाला मामला

सूचना पाकर कोतवाल मृदुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों को शांत कराया और कपिल व युवती को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। धामपुर की यह सड़क अब सिर्फ ट्रैफिक के लिए नहीं, बल्कि एक टूटी मोहब्बत की गवाही के लिए भी याद रखी जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!