वैक्सीनेशन अभियानः देश में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 97 करोड़ के पार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Edited By Updated: 14 Oct, 2021 09:28 PM

the number of covid vaccination in the country has crossed 97 crores

देश भर में बृहस्पतिवार को कोविड टीकों की 27 लाख से अधिक खुराकें दी गयी और इसके साथ ही देश भर में अब तक दी गयी खुराकों की संख्या 97 करोड़ को पार कर गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। शाम सात बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक...

नई दिल्लीः देश भर में बृहस्पतिवार को कोविड टीकों की 27 लाख से अधिक खुराकें दी गयी और इसके साथ ही देश भर में अब तक दी गयी खुराकों की संख्या 97 करोड़ को पार कर गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। शाम सात बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 69,24,56,103 पहली खुराक दी गई है जबकि 27,86,64,302 दूसरी खुराक दी गई है। कुल मिलाकर 18-44 आयु वर्ग के व्यक्तियों को 39,10,45,406 पहली खुराक दी गई है वहीं 10,80,93,471 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक दिन भर की अंतिम रिपोर्ट के एकत्र होने के साथ ही दैनिक टीकाकरण संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। बुधवार को टीकों की 27,62,523 खुराकें दी गईं। मंत्रालय ने रेखांकित किया कि देश में सबसे संवेदनशील जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के लिए एक उपकरण के तौर पर टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है और उच्चतम स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!