सडक़ों पर आई हरियाणा की जनता

Edited By Archna Sethi,Updated: 15 Mar, 2023 10:29 AM

the people of haryana came on the streets

सडक़ों पर आई हरियाणा की जनता

चंडीगढ़, 14 मार्च:  (अर्चना सेठी) इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व विधायक अभय सिंह चौटाला की हरियाणा ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 17वें दिन जिला फरीदाबाद के पिरथला हलके के गांव जवां से शुरू हुई। इस दौरान पूरे इलाके में लोगों ने अभय सिंह चौटाला का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

 

गांव फतेहपुर में अपने संबोधन में अभय सिंह चौटाला ने लोगों को ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करने का मकसद बताते हुए कहा कि साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने 75 पार का नारा दिया था। जनता ने भाजपा को नकार दिया। पर कुछ स्वार्थी लोगों ने भाजपा का साथ देकर सरकार बना दी। भाजपा गठबध्ंान सरकार ने आम जनमानस की समस्याओं को सुनने की बजाय परेशानियां खड़ी की। आज प्रदेश पर 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है और हैरानी की बात है कि कहीं भी यह कर्ज का पैसा लगा हुआ दिखाई नहीं देता। अगर कुछ दिखाई देता है तो चारों तरफ सिर्फ भय, भ्रष्टाचार, लूट और घोटाले दिखाई देते हंै। आज 400 वाला सिलैंडर 1200 रुपए का हो गया है। सरकार हर रोज जनता पर मनमाने कानून थोप रही है। प्रदेश के 6 हजार से अधिक सरपंच अपने हकों को लेकर सडक़ों पर है। आज किसान एमएसपी को लेकर आंदोलन कर रहा है। कर्मचारी ओल्ड पैंशन की मांग कर रहे हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हक छीने जा रहे हैं। प्रदेश में 34.1 प्रतिशत बेरोजगारी दर है और बेरोजगार मायूस है। महंगाई चरम सीमा है। अपराध के मामले में हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। इसलिए आम जन को मूलभूत सुविधाएं देने और चौ. देवी लाल की नीतियों को प्रदेश में लागू करने के लिए परिवर्तन यात्रा की जरूरत पड़ी। 

 

इनेलो नेता ने कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने और 2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने का वादा किया था। ऐसा करने की बजाय प्रधानमंत्री ने हठधर्मिता दिखाते हुए तीन काले कानून किसानों पर थोप दिए। 13 महीने तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश के लाखों किसान गर्मी-सर्दी की परवाह किए बगैर अपने खेत, घर व बच्चों को छोडक़र दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन करते रहे। चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पैट्रोल, डीजल, खाद, रोजमर्रा की वस्तुएं के दाम कई गुणा बढ़ गए हैं। किसान को खेत में लगाने के लिए पानी नहीं मिलता है। समय पर डीएपी नहीं मिलती है। यह सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। पर्ची-खर्ची बंद करने का ढोंग करने वाली इस सरकार में हरियाणा सिविल सर्विस के दफ्तर में करोड़ों रुपए की नगदी मिलती है। 

 

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में 300 स्कूलों में तालाबंदी कर दी गई। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। अस्पतालों में चिकित्सक व दवाइयां नहीं हैं। मेवात के पिछड़ेपन को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मेवात में आज सडक़ें गड्ढों में बदल गई हैं और न किसान को बिजली मिल रही है और न ही सिंचाई का पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है। जनता को चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का खुशहाल शासन याद आ रहा है। 2024 में प्रदेश में जनता की सरकार बनेगी और फिर जनता को सरकार के द्वार जाने की जरूरत नहीं होगी, सरकार खुद उनके द्वार पर आएगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार में 28 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए, भू-माफिया हावी हुआ, शराब, रजिस्ट्री और धान घोटाले हुए। इस सरकार ने लोगों के भरोसे पर कुठाराघात किया है और जनता इस सरकार को वोट की चोट से सबक सिखाएगी।

 

इससे पहले ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि चौ. देवी लाल ने ‘लोकराज लोकलाज से चलता है’ नारा दिया था और लोगों की समस्याओं का समाधान किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए चौ. ओमप्रकाश चौटाला जनता के बीच जाते थे। उनके साथ मौके पर मंत्री और अफसर होते थे और वे मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान कर दिया करते थे। आज प्रदेश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर है। इस सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का झूठा वादा करते हुए 75 प्रतिशत आरक्षण देने का जुमला फैंका था। अब जनता ऐसे जुमलों में नहीं आने वाली है और इस सरकार से छुटकारा चाहती है। उन्होंने कहा कि चौ. अभय सिंह चौटाला जुबान के धनी हैं और जो कहते हैं वो करते हैं। ऐसे में अब जनता प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!