Toll Tax on Bike: क्या मोदी सरकार चोरी-छिपे वसूल रही है टोल? कांग्रेस का दावा, फिर U-टर्न के बाद शुरू किया ये प्लान

Edited By Updated: 13 Jul, 2025 03:24 PM

toll tax on bike is modi government collecting toll secretly congress claims

टोल टैक्स को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। खासकर, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि पहले सरकार ने बाइक पर टोल वसूलने की बात कहकर लोगों को गुमराह किया और अब चुपचाप इसे लागू कर रही है। आइए समझते हैं आखिर ये पूरा...

नेशनल डेस्क: टोल टैक्स को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। खासकर, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि पहले सरकार ने बाइक पर टोल वसूलने की बात कहकर लोगों को गुमराह किया और अब चुपचाप इसे लागू कर रही है। आइए समझते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है।

कांग्रेस का आरोप: "क्रोनोलॉजी समझिए!"
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के ज़रिए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने पहले तो बाइक पर टोल वसूलने की खबर फैलाई, फिर जब लोगों ने इसका विरोध किया तो तुरंत यू-टर्न ले लिया और कहा कि बाइक पर टोल नहीं वसूला जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि लोग सरकार की बात मानकर शांत हो गए, लेकिन अब टोल वसूली का प्लान लागू हो गया है।

कांग्रेस के मुताबिक, पूरी "क्रोनोलॉजी" कुछ इस तरह है:
➤ 26 जून को खबर फैली कि मोदी सरकार बाइक पर भी टोल टैक्स वसूलेगी।
➤ इसके बाद लोगों ने इस बात का ज़ोरदार विरोध शुरू कर दिया।
➤ लोगों का गुस्सा देखकर मोदी सरकार ने तुरंत यू-टर्न ले लिया और कहा कि बाइक पर टोल नहीं वसूला जाएगा।
➤ कांग्रेस का कहना है कि लोग सरकार की बात पर भरोसा करके शांत हो गए।
➤ 
लेकिन, अब कांग्रेस का दावा है कि टोल वसूली का प्लान लागू हो गया है।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का दिया उदाहरण
कांग्रेस ने अपने दावे के समर्थन में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उदाहरण दिया है। उनका दावा है कि इस एक्सप्रेसवे पर अब बाइक से भी टोल वसूला जाएगा। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के 26 जून के बयान का भी ज़िक्र किया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि बाइक से टोल नहीं वसूला जाएगा।

क्या कहता है मौजूदा नियम?
भारत में मोटरसाइकिलों पर आमतौर पर टोल टैक्स नहीं लगता है। राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) पर बने टोल प्लाजा पर मोटरसाइकिलों को टोल से छूट मिलती है। यह नियम पुराना है और कोई नया नियम नहीं बनाया गया है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!