Udaipur: उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग किसकी है देन? जानिए कितना आता होगा खर्च

Edited By Updated: 21 Nov, 2025 02:35 PM

udaipur destination wedding history mewar royal legacy

उदयपुर आज दुनिया का प्रमुख डेस्टिनेशन वेडिंग हब है, लेकिन इसकी शुरुआत करीब 40 साल पहले मेवाड़ राजपरिवार ने की थी। महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ ने शाही संस्कृति और वास्तुकला को विश्व स्तर तक पहुंचाने के लिए वेडिंग कॉन्सेप्ट को बढ़ावा दिया। आज शहर...

नेशनल डेस्क : उदयपुर आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन वेडिंग स्थलों में शुमार है। झीलों, राजसी महलों और मेवाड़ी आतिथ्य से सजे इस शहर में हर साल हजारों देशी-विदेशी कपल्स शाही अंदाज में विवाह रचाने पहुंचते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग का यह पूरा कॉन्सेप्ट लगभग 40 साल पहले मेवाड़ राजपरिवार द्वारा शुरू किया गया था।

मेवाड़ राजपरिवार ने रखा डेस्टिनेशन वेडिंग का आधार
पूर्व मेवाड़ राजपरिवार के महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ ने उस दौर में यह विचार आगे बढ़ाया, जब राजस्थान में पर्यटन का प्रारंभिक विकास ही हो रहा था। शादियों को व्यावसायिक दृष्टिकोण से देखने का आइडिया तब नया था, जिसके चलते उन्हें आलोचना और चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। लेकिन उनका उद्देश्य स्पष्ट था उदयपुर की शाही संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक स्तर तक पहुंचाना।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ बताते हैं, “पिताजी का विजन आज एक विशाल वेडिंग इंडस्ट्री के रूप में सामने है। तब किसी को अंदाज़ा नहीं था कि उदयपुर एक दिन दुनिया का प्रमुख वेडिंग हब बन जाएगा।”

उदयपुर: करोड़ों की वेडिंग इंडस्ट्री
शादियों को शाही और सांस्कृतिक अनुभव देने पर विशेष जोर दिया गया मेवाड़ी स्वागत, परंपरागत रस्में, सांस्कृतिक आयोजन और शाही मेजबानी। यही तत्व आज उदयपुर की पहचान बन चुके हैं। झीलों से घिरे भव्य महल, हेरिटेज होटल, पारंपरिक संगीत और आतिथ्य इस शहर को ग्लोबल वेडिंग डेस्टिनेशन की श्रेणी में अलग स्थान दिलाते हैं। आज उदयपुर की डेस्टिनेशन वेडिंग इंडस्ट्री करोड़ों का कारोबार कर रही है और दुनिया के सबसे महंगे वेडिंग स्थलों में इसकी गणना होती है।

मेवाड़ी संस्कृति ने बदली तस्वीर
डॉ. लक्ष्यराज सिंह के अनुसार, उदयपुर की सफलता के पीछे मेवाड़ी संस्कृति की आत्मा और ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा है। शाही अंदाज में किया जाने वाला अतिथि स्वागत ही वह अनुभव है, जो लोगों को बार-बार यहां लौटने के लिए प्रेरित करता है। उदयपुर की यह सफलता एक दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसने 40 साल पहले शहर की दिशा बदल दी।

विरासत विवाह स्थल बने आकर्षण का केंद्र
उदयपुर अपने सैकड़ों साल पुराने महलों और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। कई ऐतिहासिक पैलेस आज विरासत विवाह स्थलों में बदल दिए गए हैं। इनमें सजावट, खानपान और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, हालांकि कई स्थानों में आवास सीमित होता है। सबसे लोकप्रिय स्थलों में जगमंदिर आइलैंड पैलेस शामिल है, जो पिचोला झील के बीच स्थित है। यहां प्रति व्यक्ति शुल्क लगभग 10,000–12,000 रुपये है, और 100 मेहमानों के लिए एक दिन का खर्च 12 से 15 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

फाइव स्टार वेडिंग वेन्यू भी लोकप्रिय
उदयपुर में कई फाइव स्टार होटल डेस्टिनेशन वेडिंग की मेजबानी करते हैं—जैसे द लीला, शेराटन, चुंदा पैलेस। इन होटलों में आउटडोर और इंडोर वेन्यू, कमरे और सुइट्स उपलब्ध होते हैं। विरासत स्थलों की तुलना में ये होटल अपेक्षाकृत किफायती हैं। यहां बेसिक बैंक्वेट सेटअप पर प्रति व्यक्ति 2,000–5,000 रुपये तक खर्च आता है। 200 मेहमानों के रिसेप्शन या वेडिंग डिनर पर कुल खर्च 4–10 लाख रुपये तक हो सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!