अमेरिका ने भारत को लेकर जारी की सख्त ट्रैवल एडवाइजरी ! कहा- इन 10 राज्यों में बिल्कुल न जाएं

Edited By Tanuja,Updated: 23 Jun, 2025 11:45 AM

us urges citizens to exercise  increased caution  while travelling to india

अमेरिका ने भारत की यात्रा को लेकर अपने नागरिकों के लिए  नई एडवाइजरी  जारी की है, जिसमें दुष्कर्म और हिंसक अपराधों की बढ़ती घटनाओं,  नक्सली गतिविधियों  ...

International Desk:  अमेरिका ने भारत की यात्रा को लेकर अपने नागरिकों के लिए  नई एडवाइजरी  जारी की है, जिसमें दुष्कर्म और हिंसक अपराधों की बढ़ती घटनाओं,  नक्सली गतिविधियों  और आतंकी हमलों की आशंका को आधार बनाकर सतर्कता बरतने और कुछ राज्यों की यात्रा से परहेज़ करने को कहा गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की इस चेतावनी में खासतौर पर उत्तर प्रदेश, मणिपुर, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों का जिक्र किया गया है, जहां खतरे अधिक बताए गए हैं।  विदेश मंत्रालय के मुताबिक,  “भारत में दुष्कर्म सबसे तेजी से बढ़ने वाले अपराधों में से एक है और पर्यटक स्थलों पर हिंसक घटनाएं भी बढ़ रही हैं।” इसके साथ ही टूरिस्ट स्पॉट्स, मॉल्स, बाजारों और ट्रांसपोर्ट हब को संभावित टारगेट बताया गया है जहां **किसी भी समय आतंकी हमले हो सकते हैं।
 
 
अमेरिका ने जिन राज्यों के ग्रामीण इलाकों  में यात्रा न करने की हिदायत दी है, उनमें शामिल हैं:

  •  उत्तर प्रदेश 
  •  महाराष्ट्र (पूर्वी हिस्सा) 
  •  बिहार 
  •  झारखंड 
  •  छत्तीसगढ़ 
  •  ओडिशा 
  •  तेलंगाना 
  •  आंध्र प्रदेश 
  •  मध्य प्रदेश 
  •  पश्चिम बंगाल 
  •  मणिपुर (जातीय हिंसा के चलते पूरी तरह वर्जित)
  •  जम्मू-कश्मीर  (लेह और पूर्वी लद्दाख को छोड़कर)
     

सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू पाबंदी
भारत में तैनात अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को ऊपर बताए गए संवेदनशील राज्यों में यात्रा करने के लिए  पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य  किया गया है। इसमें खासतौर पर मणिपुर, बिहार, झारखंड, मेघालय, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं। अमेरिका ने यह भी कहा है कि भारत के कई ग्रामीण इलाकों में उसकी राजनयिक या आपात सहायता सीमित , इसलिए नागरिकों को पहले से तैयारी के साथ यात्रा करनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!