ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ हिंसा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है: प्रियंका गांधी

Edited By Radhika,Updated: 18 Jun, 2025 06:26 PM

violence against women is increasing day by day in odisha priyanka gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ओडिशा में 20 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलालफ हिंसा बढ़ती जा रही है।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ओडिशा में 20 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलालफ हिंसा बढ़ती जा रही है। ओडिशा के प्रसिद्ध गोपालपुर समुद्र तट पर 20 वर्षीय एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में मंगलवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात की है जब निजी कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही उक्त छात्रा अपने सहपाठी और प्रेमी के साथ ‘राजा पर्व' के अवसर पर समुद्र तट पर गई थी।

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘गोपालपुर, ओडिशा में 10 लोगों ने एक छात्रा के साथ जिस तरह बर्बरता की, उसकी निंदा करने के लिए कड़े से कड़े शब्द भी पर्याप्त नहीं हैं। ओडिशा में दिन-प्रतिदिन महिलाओं के प्रति हिंसा बढ़ती जा रही है।'' उन्होंने दावा किया कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री खुद स्वीकार करते हों कि पिछले पांच वर्षों में करीब 44,000 महिलाएं और बच्चे गायब हो चुके हैं, वहां महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता न देना भी अपने आप में महिलाओं के प्रति जुर्म है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!