पेट की चर्बी क्यों बढ़ती है? जानिए 5 बड़ी वजहें और इसे कम करने के आसान उपाय

Edited By Updated: 31 Aug, 2025 06:30 AM

why does belly fat increase know 5 major reasons and easy ways to reduce it

आज के समय में पेट का बढ़ना (बैली फैट) सिर्फ मोटापे का संकेत नहीं, बल्कि गलत लाइफस्टाइल और खराब खान-पान का नतीजा भी है। पेट और कमर के आसपास जो चर्बी जमती है, उसे ही बैली फैट कहते हैं। यह धीरे-धीरे बढ़ता है और कई बार हमें इसका एहसास भी नहीं होता। लोग...

नेशनल डेस्कः आज के समय में पेट का बढ़ना (बैली फैट) सिर्फ मोटापे का संकेत नहीं, बल्कि गलत लाइफस्टाइल और खराब खान-पान का नतीजा भी है। पेट और कमर के आसपास जो चर्बी जमती है, उसे ही बैली फैट कहते हैं। यह धीरे-धीरे बढ़ता है और कई बार हमें इसका एहसास भी नहीं होता। लोग आमतौर पर मानते हैं कि सिर्फ ज़्यादा खाने से पेट निकलता है, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा गहरी है।

बैली फैट बढ़ने की वजह से शरीर का मेटाबॉलिज़्म गड़बड़ हो जाता है और अंदरूनी अंगों पर दबाव पड़ता है। यही कारण है कि इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

बैली फैट क्यों खतरनाक है?

पेट पर जमा चर्बी सिर्फ दिखने में खराब नहीं लगती, यह शरीर के लिए अंदर से भी खतरा बन जाती है। इसे मेडिकल भाषा में विसरल फैट (Visceral Fat) कहते हैं, जो लिवर, किडनी और आंतों के आसपास जमा होता है।

इसके कारण बढ़ सकता है:

  • डायबिटीज का खतरा

  • हाई ब्लड प्रेशर

  • दिल की बीमारियां

  • स्ट्रोक

  • हॉर्मोनल असंतुलन

  • महिलाओं में पीसीओडी

  • इंसुलिन रेजिस्टेंस

बैली फैट बढ़ने के 5 प्रमुख कारण

  1. ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाना
    रोटी, चावल, ब्रेड आदि ज्यादा खाने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती है, जो फैट में बदलकर पेट पर जमने लगता है।

  2. प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स
    चिप्स, बिस्किट, इंस्टेंट नूडल्स जैसे खाने में फाइबर नहीं होता और ये आसानी से पचते नहीं, जिससे चर्बी तेजी से बढ़ती है।

  3. कम शारीरिक गतिविधि
    सिर्फ हल्की वॉक करने से काम नहीं चलेगा। पेट की चर्बी घटाने के लिए तेज चलना, दौड़ना या कार्डियो करना ज़रूरी है।

  4. तनाव और नींद की कमी
    लगातार तनाव और कम नींद से शरीर में कोर्टिसोल हॉर्मोन बढ़ता है, जिससे पेट के आसपास फैट जमा होने लगता है।

  5. जेनेटिक कारण (आनुवंशिक वजहें)
    अगर परिवार में किसी को बैली फैट की समस्या है, तो यह आपको भी हो सकती है। लेकिन हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

बैली फैट से बचाव के आसान उपाय

  • रोज़ाना कम से कम 30 से 40 मिनट तक एक्सरसाइज करें (जैसे तेज वॉक, साइकलिंग, योग या कार्डियो)।
  • खाने में फाइबर से भरपूर फल और सब्ज़ियां शामिल करें।
  • तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन या प्राणायाम करें।
  • रोजाना 7-8 घंटे की पूरी नींद लें और रात को देर तक जागने से बचें।
  • प्रोसेस्ड और जंक फूड से दूरी बनाएं।
  • ज्यादा कार्ब्स की जगह डाइट में प्रोटीन और हेल्दी फैट लें जैसे दाल, अंडे, ड्राई फ्रूट्स, ओट्स आदि।

ध्यान रखें:

बैली फैट धीरे-धीरे बढ़ता है लेकिन इसका असर शरीर पर बहुत गहरा होता है। इसे नजरअंदाज करना कई गंभीर बीमारियों को न्योता देने जैसा है। अगर आप समय रहते सतर्क हो जाएं तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल ही इसका सबसे बेहतर इलाज है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!