ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में 6% से अधिक का उछाल

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 01:03 PM

om power transmission shares surge over 6

विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपए के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शुक्रवार को सूचीबद्ध हुए। कंपनी का शेयर 175 रुपए के निर्गम मूल्य के मुकाबले एनएसई पर 186 रुपए पर खुला, जो...

नई दिल्लीः विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपए के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शुक्रवार को सूचीबद्ध हुए। कंपनी का शेयर 175 रुपए के निर्गम मूल्य के मुकाबले एनएसई पर 186 रुपए पर खुला, जो करीब छह प्रतिशत अधिक की उछाल को दर्शाता है। 

बीएसई पर इसने 181.10 रुपए पर कारोबार करना शुरू किया और बाद में बढ़कर 190.15 रुपये तक पहुंच गया। सूचीबद्ध होने के बाद कंपनी का बाजार मूल्य 642.09 करोड़ रुपए रहा। ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 3.33 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!