Toyota के इन सीएनजी मॉडल्स को घर लाने के लिए करना होगा इंतजार, कंपनी दे रही है लंबा वेटिंग पीरियड

Edited By Updated: 06 Nov, 2023 05:59 PM

you will have to wait to bring these cng s of toyota home

Toyota ने अपने कुछ मॉडल्स पर वेटिंग पीरियड का ऐलान किया है। इन मॉडल्स में हाल ही में लॉन्च हुई रुमियन और इनोवा हाइक्रॉस भी शामिल है। इन मॉडल्स के कुछ वेरिएंट्स के लिए 12 महीने का वेटिंग पीरियड मिल रहा है।

ऑटो डेस्क: Toyota ने अपने कुछ मॉडल्स पर वेटिंग पीरियड का ऐलान किया है। इन मॉडल्स में हाल ही में लॉन्च हुई रुमियन और इनोवा हाइक्रॉस भी शामिल है। इन मॉडल्स के कुछ वेरिएंट्स के लिए 12 महीने का वेटिंग पीरियड मिल रहा है। जानते हैं कि कौन से मॉडल पर कितना वेटिंग पीरियड मिल रहा है।

PunjabKesari

Toyota Rumion CNG-

टोयोटा के सीएनजी वर्जन की डिमांड स्टैंडर्ड मॉडल के कंपेरिज़न में ज़्यादा है। इसके लिए 18 महीने का वेटिंग पीरियड मिल रहा है, हालांकि ये बुकिंग डेट के अनुसार अलग हो सकता है। ज़्यादा डिमांड के चलते कंपनी ने सितंबर में इसकी बुकिंग पर अस्थाई रुप से रोक लगाई थी।

PunjabKesari

Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG-

जापानी कार निर्माता द्वारा Hyryder CNG पर 16 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहाहै। कंपनी द्वारा इसे जनवरी में 13.23 लाख रुपए की कीमत पर पेश किया गया था।

PunjabKesari

Toyota Innova Hycross Hybrid-

Rumion और Hyryder CNG के कंपेरिज़न में Innova Hycross Hybrid पर कम यानि 15 महीने का वेटिंग पीरियड मिल रहा है। यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग एमपीवी है और यह पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों इंजन ऑप्शन में आती है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!