Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Apr, 2025 12:32 PM

इस साल सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी जारी है। यह पहली बार है जब इसकी कीमत इस स्तर पर पहुंची हैं। जालंधर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार आज 22 अप्रैल को जालंधर में सोने की स्पॉट कीमतों ने एक लाख को क्रास कर लिया है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 101,000 रुपए...
बिजनेस डेस्कः इस साल सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी जारी है। यह पहली बार है जब इसकी कीमत इस स्तर पर पहुंची हैं। जालंधर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार आज 22 अप्रैल को जालंधर में सोने की कीमतों ने एक लाख को क्रॉस कर लिया है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 101,000 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 22 कैरेट गोल्ड 93,930 वहीं 23 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 98,480 रुपए है। चांदी की बात करें तो ये 97,400 रुपए प्रति किग्रा बिक रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तनाव के कारण सोने के दाम बढ़ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,430 डॉलर प्रति औंस हो गई। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। मंगलवार को MCX पर भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। जून वायदा के लिए यह 99 हजार के आंकड़े को पार कर गई है।
MCX पर कितना महंगा हुआ सोना?
MCX पर भी सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 99 हजार रुपए पार हो गई है। आज सुबह-सुबह ही इसकी कीमत में उछाल आ गया। सोमवार को MCX पर सोना (जून वायदा) 97,279 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। मंगलवार को यह 1,474 रुपए की तेजी के साथ 98,753 रुपए पर खुला। इसके बाद इसमें तेजी आती गई। सुबह 10:15 बजे यह 98,965 रुपए पर कारोबार कर रहा था। खबर लिखे जाने के समय सोना 99,122 रुपए के आसपास था।