Gold-Silver में तूफानी उछाल, एक्सपर्ट बोले- अब नहीं रुकेगी तेजी, कीमतें बना सकती हैं नया रिकॉर्ड

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 01:50 PM

gold and silver prices surge dramatically experts say the rally won t stop now

चार दिन की तेज गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों ने जबरदस्त वापसी की है। रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलने के बाद दोनों कीमती धातुएं अब निचले स्तरों से तूफानी रफ्तार पकड़ चुकी हैं। बीते दो कारोबारी सत्रों में गोल्ड और सिल्वर में तेज उछाल देखने को मिला है,...

बिजनेस डेस्कः चार दिन की तेज गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों ने जबरदस्त वापसी की है। रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलने के बाद दोनों कीमती धातुएं अब निचले स्तरों से तूफानी रफ्तार पकड़ चुकी हैं। बीते दो कारोबारी सत्रों में गोल्ड और सिल्वर में तेज उछाल देखने को मिला है, जिससे बाजार की धारणा एक बार फिर मजबूत हुई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा तेजी थमने वाली नहीं है और आने वाले महीनों में सोना-चांदी नए रिकॉर्ड स्तर छू सकते हैं।

चार दिन टूटा बाजार, अब जबरदस्त उछाल

आंकड़ों पर नजर डालें तो 29 जनवरी को चांदी का भाव 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था लेकिन महज चार दिनों में यह टूटकर करीब 2.25 लाख रुपए के आसपास आ गया। वहीं, सोना 1.93 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जाने के बाद फिसलकर 1.37 लाख रुपए के करीब आ गया था।

इन निचले स्तरों से अब दोनों धातुओं में तेज रिकवरी देखने को मिल रही है। बीते दो दिनों में सोना करीब 24,000 रुपए चढ़ चुका है, जबकि चांदी के दाम में लगभग 60,000 रुपए की तेजी आ चुकी है।

आज का लेटेस्ट भाव

बुधवार को भी घरेलू बाजार में सोना-चांदी मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। मंगलवार को जहां चांदी 2,68,015 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, वहीं बुधवार को यह बढ़कर 2,84,300 रुपए तक पहुंच गई। सोना भी मंगलवार के 1,53,809 रुपए प्रति 10 ग्राम से उछलकर 1,60,755 रुपए पर कारोबार करता नजर आया।

ऐतिहासिक बिकवाली के बाद बदला ट्रेंड

विश्लेषकों के मुताबिक, बीते सप्ताह की ऐतिहासिक बिकवाली के बाद अब बाजार में स्थिरता लौट रही है। यूबीएस ने चार दिन की गिरावट को पिछले 13 वर्षों में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावटों में शामिल बताया है। इसके बावजूद, स्पॉट गोल्ड अपने हालिया निचले स्तर से करीब 5 फीसदी और चांदी लगभग 8 फीसदी तक रिकवर कर चुकी है।

यूबीएस ने सोने को लेकर अपना सकारात्मक रुख बरकरार रखते हुए कहा है कि फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जो तेजी के इस ट्रेंड को खत्म कर सके। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि केवल तेज दैनिक गिरावट से गोल्ड का बुल रन खत्म नहीं होता, बल्कि इसके लिए सख्त और भरोसेमंद मौद्रिक नीति की जरूरत होती है।

6200 डॉलर तक पहुंच सकता है सोना

गोल्ड की मौजूदा अस्थिरता के बीच यूबीएस ने इसकी कीमतों में और तेज उछाल का अनुमान जताया है। 30 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4,894 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि इससे पहले यह 5,000 डॉलर का ऐतिहासिक स्तर भी पार कर चुका है। यूबीएस का अनुमान है कि गोल्ड 6,200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है यानी करीब 27 फीसदी की और तेजी संभव है। यह उछाल जून-जुलाई तक देखने को मिल सकता है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!