दादा ने दिए शेयर, पोते ने बना ली करोड़ों की कमाई, 17 महीने की उम्र में डिविडेंड से करोड़ों का मालिक

Edited By jyoti choudhary,Updated: 18 Apr, 2025 05:21 PM

grandfather gave shares grandson earned crores became owner

क्या आपने कभी सोचा है कि महज 17 महीने की उम्र में कोई बच्चा करोड़ों कमा सकता है? यह सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन यह सच है। Infosys के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति ने ये कर दिखाया है। अब तक उन्हें कंपनी से 10.65 करोड़...

बिजनेस डेस्कः क्या आपने कभी सोचा है कि महज 17 महीने की उम्र में कोई बच्चा करोड़ों कमा सकता है? यह सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन यह सच है। Infosys के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति ने ये कर दिखाया है। अब तक उन्हें कंपनी से 10.65 करोड़ रुपए का डिविडेंड मिल चुका है।

22 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड

आईटी कंपनी Infosys ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 22 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। एकाग्र के पास कंपनी के 15 लाख शेयर हैं, जिससे उन्हें अब 3.3 करोड़ रुपए और मिलेंगे। इससे पहले इस साल उन्हें तीन बार में 7.35 करोड़ रुपए का अंतरिम डिविडेंड मिल चुका है।

डिविडेंड की रिकॉर्ड और पेमेंट डेट

  • रिकॉर्ड डेट: 30 मई 2025
  • पेमेंट डेट: 30 जून 2025

कैसे मिले एकाग्र को शेयर?

नवंबर 2023 में जन्मे एकाग्र को उनके दादा नारायण मूर्ति ने 2024 में 15 लाख शेयर गिफ्ट किए थे, उस समय जब एकाग्र सिर्फ़ चार महीने के थे, शेयरों की वैल्यू उस समय 240 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। इस गिफ्ट ने उन्हें देश के सबसे कम उम्र के करोड़पतियों में शामिल कर दिया।

डिविडेंड क्या होता है?

डिविडेंड वो लाभांश है जो कंपनी मुनाफे का हिस्सा अपने शेयरधारकों को देती है। यह एक तरह का रिटर्न होता है जो शेयरधारकों को उनके निवेश पर मिलता है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!