प्याज के रेट निकाल रहे आंसू, सब्जियों के दाम ने किया हाल बेहाल

Edited By Updated: 21 Oct, 2020 10:59 AM

onion rates are tearing down vegetable prices hurt

प्याज के दाम लगातार चढ़ते जा रहे हैं। महानगरों में यह 70 रुपए पार तक पहुंच चुका है। चेन्नई के खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें मंगलवार को 73 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। यह दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में प्याज का सबसे महंगा दाम है। केंद्रीय...

बिजनेस डेस्कः प्याज के दाम लगातार चढ़ते जा रहे हैं। महानगरों में यह 70 रुपए पार तक पहुंच चुका है। चेन्नई के खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें मंगलवार को 73 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। यह दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में प्याज का सबसे महंगा दाम है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने इस संबंध में आंकड़े जारी किए हैं। प्याज की कीमतें बढ़ने की वजह उत्पादक क्षेत्रों में बारिश होने से आपूर्ति बाधित होना है। 

दिल्ली में प्याज 50 के पार
आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में प्याज का खुदरा भाव 51 रुपए प्रति किलोग्राम, कोलकाता में 65 रुपए प्रति किलोग्राम और मुंबई में 67 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। व्यापारियों का मानना है कि दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में भारी वर्षा से आपूर्ति बाधित हुई है और इससे खरीफ की फसल की आवक प्रभावित हुई है। यह आपूर्ति आने वाले हफ्तों में पूरी तरह से बहाल होने का अनुमान है। फिलहाल रबी फसल के दौरान एकत्रित प्याज बाजार में बेचा जा रहा है। आम तौर पर खपत वाले क्षेत्रों में कीमतें इस दौरान बढ़ जाती हैं लेकिन प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में बारिश ने तबाही मचा दी है, जिससे आपूर्ति में कमी आई है। 

यह भी पढ़ें-  बैंकों ने डेढ़ करोड़ किसान क्रेडिट कार्डधारकों के लिए 1.35 लाख करोड़ रुपए के रियायती कर्ज को दी मंजूरी

चेन्नई में प्याज 70 पार
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक चेन्नई में प्याज की कीमतें तेजी से बढ़कर 73 रुपए प्रति किलोग्राम रही, जबकि एक साल पहले यह कीमत 33 रुपए प्रति किलोग्राम थी। मुंबई में भी प्याज की कीमत पिछले साल के 56 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 67 रुपए प्रति किलोग्राम रही। जबकि कोलकाता में यह कीमत 60 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 65 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी। दिल्ली में कीमतें एक साल पहले की समान अवधि में 46 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो अब बढ़कर 51 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं है। 

यह भी पढ़ें-  विवाद के बाद चमका Tanishq का कारोबार, लाखों लोगों ने दी अपनी राय 

नासिक में प्याज 65 पार
देश में प्याज के शीर्ष उत्पादक क्षेत्र महाराष्ट्र के नासिक में भी प्याज का खुदरा मूल्य मंगलवार को 66 रुपए प्रति किलोग्राम रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 35 रुपए प्रति किलोग्राम था। प्याज की घरेलू उपलब्धता और बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने पिछले महीने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

40 का प्याज 70 तक पहुंचा
छोटे शहरों की बात करें तो हिसार, सिरसा व फतेहाबाद जिलों के साथ-साथ प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी महंगे हुए प्याज ने लोगों के आंसू निकालने शुरू कर दिए हैं। एक हफ्ता पहले 40 रुपए किलो बिक रहा प्याज मंगलवार को सब्जी मंडी में 70 रुपए किलो बिका। सब्जी मंडी के आढ़तियों के मुताबिक नासिक से प्याज की सप्लाई बंद होने की वजह से हरियाणा में प्याज के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। आढ़तियों की मानें तो त्योहारी और शादियों के सीजन में प्याज के भाव और बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-  केवल बिस्टिक चखने के मिलेंगे 40 लाख रुपए, मिल रही Interesting जॉब

आलू ने किया 40 पार
आलू के दामों ने भी लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। आलू 40 रुपएकिलो तक बिक रहा है। सर्दी की शुरुआत में आलू की नई फसल आने से रेट कम हो जाते थे, लेकिन अबकी बार लॉकडाउन के कारण फसल किसानों ने देरी से लगाई, जिसके कारण अभी नया आलू मार्केट में नहीं आया है। इससे आलू महंगे दाम पर बिक रहा है।

सब्जियों के दाम ने किया हाल बेहाल
इसके अलावा 15 दिन पहले 60 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर अब बढ़कर 80 रुपए किलो, फूल गोभी 35 से बढ़कर 50 रुपए किलो, घीया 25 से बढ़कर 50 रुपए किलो और तोरी 35 से बढ़कर 60 रुपए किलो के भाव बिक रही है। इतना ही नहीं 20 रुपए किलो बिकने वाला पेठा अब बढ़कर 30 रुपए किलो, भिंडी 35 से बढ़कर 60 रुपए, बैंगन 25 से बढ़कर 60 रुपए, खीरा 45 से बढ़कर 65 रुपए किलो बिक रहा है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!