इस सरकारी कंपनी ने 3 साल में दिया 1200% रिटर्न, अब मिला ₹642 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

Edited By Updated: 30 Nov, 2024 04:00 PM

this government company gave 1200 return in 3 years

सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाकर 642.57 करोड़ रुपए का ठेका हासिल किया है। रेल विकास निगम लिमिटेड ने शेयर बाजारों को बताया है कि...

बिजनेस डेस्कः सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाकर 642.57 करोड़ रुपए का ठेका हासिल किया है। रेल विकास निगम लिमिटेड ने शेयर बाजारों को बताया है कि प्रोजेक्ट पंजाब राज्य में HT/LT इंफ्रास्ट्रक्चर लॉस रिडक्शन वर्क्स के एग्जीक्यूशन को लेकर पैकेज-3 सेंट्रल जोन के लिए डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर वर्क के विकास के लिए है।

यह काम रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत किया जा रहा है। इस कॉन्ट्रैक्ट को 24 महीनों के अंदर एग्जीक्यूट किया जाना है। काम की लागत 642,56,57,822 रुपए है। इसमें टैक्स भी शामिल हैं।

एक साल में RVNL शेयर 163% मजबूत

रेल विकास निगम लिमिटेड का शेयर एक साल में 163 प्रतिशत चढ़ा है। एक सप्ताह में यह 3 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ है। वहीं 3 साल में कीमत 1200 प्रतिशत चढ़ी है। 29 नवंबर को बीएसई पर शेयर 435.80 रुपए पर था। कंपनी का मार्केट केप 91000 करोड़ रुपए के करीब है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपए है।

जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में RVNL का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 27 प्रतिशत गिरकर 286.9 करोड़ रुपए रह गया। एक साल पहले यह 394.3 करोड़ रुपए था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.2 प्रतिशत कम होकर 4,855 करोड़ रुपए पर आ गया। सितंबर 2023 तिमाही में यह 4,914.3 करोड़ रुपए था। EBITDA 9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 271.5 करोड़ रुपए और मार्जिन कम होकर 5.6 प्रतिशत पर आ गया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!