महंगी हुई आपकी Maruti, कंपनी ने कारों की कीमतों में की भारी बढ़ोतरी

Edited By Updated: 19 Jan, 2021 11:50 AM

your maruti became expensive the company increased the prices of cars

अगर आप गाड़ी लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने कई मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें 18 जनवरी से लागू हो गई हैं। इसके बारे में कंपनी ने शेयर

बिजनेस डेस्कः अगर आप गाड़ी लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने कई मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें 18 जनवरी से लागू हो गई हैं। इसके बारे में कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित कर दिया है। राजधानी दिल्ली में इन मॉडल्स के एक्स शोरूम कीमतों में 34,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि मैन्युफैक्चरिंग खर्च बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। भारत में हर साल जितनी कारें बिकती हैं, उनमें लगभग आधी मारुति की ही होती हैं।

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया कि किन मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई गई हैं लेकिन डीलर्स के अनुसार मारुति के ज्यादातर मॉडल महंगे हो गए हैं। अल्टो की कीमत 9,000 रुपए और एस्प्रेसो की कीमत 7,000 रुपए बढ़ी है। मिड सेगमेंट में मारुति की सबसे लोकप्रिय कार बलेनो 19,400 रुपए महंगी हुई है।

दिसंबर में ही कर दिया था ऐलान
इस बढ़ोतरी से पहले मारुति की गाड़ियां 2.95 लाख से लेकर 11.52 लाख रुपए तक की थीं। एंट्री लेवल कार अल्टो सबसे सस्ती और मल्टी पर्पज व्हीकल XL6 सबसे महंगी थी। कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि कार बनाने में लगने वाले सामान की कीमतें एक साल में काफी बढ़ गई हैं, इसलिए जनवरी से दाम बढ़ाए जाएंगे। गाड़ी बनाने में स्टील सबसे बड़ा कंपोनेंट है और यह साल भर में 50% से ज्यादा महंगा हुआ है।

महिंद्रा ने 1.9% बढ़ाई है कीमत
मारुति से पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा भी इसी महीने गाड़ियों के दाम बढ़ा चुकी है। उसने अपनी गाड़ियों के दाम 1.9% तक बढ़ाए हैं। जनवरी 2019 में मारुति ने अपने मॉडल्स की कीमत 4.7% बढ़ाई थी।

दिसंबर में मारुति की बिक्री 20% बढ़ी थी
पिछले महीने मारुति ने 1.60 लाख कारें बेची थीं और इसमें 20.2% की ग्रोथ रही थी। देश के भीतर 17.8% ग्रोथ के साथ कंपनी ने 1.46 लाख गाड़ियां बेची थीं। सबसे ज्यादा 18.2% ग्रोथ कॉम्पैक्ट सेगमेंट में रही। इस सेगमेंट में कंपनी की स्विफ्ट, इग्निस, बलेनो और डिजायर कारें हैं।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!