आपका राशिफल- 1 मार्च,  2025

Edited By Updated: 01 Mar, 2025 06:49 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। बच्चे अपना ज्यादातर समय खेल कूद में व्यतीत करेंगे। रिश्तेदारों के साथ चल रही अनबन बातचीत से  ठीक हो जाएंगी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। बच्चे अपना ज्यादातर समय खेल कूद में व्यतीत करेंगे। रिश्तेदारों के साथ चल रही अनबन बातचीत से  ठीक हो जाएंगी। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और बेहतर हो जाएंगे। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होते जाएंगे। पैसों का निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो किसी अनुभवी से सलाह ज़रुर लें। सेहत के लिहाज़ से आज का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चे आज नई गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। आज व्यापार के क्षेत्र में माता पिता की सलाह आपको फायदा दिला सकती है। समाज में लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज कोई भी डील पक्की करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का आपको मौका मिल सकता है। प्रेमी के साथ बाहर डिनर डेट पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन बढ़िया रहेगा। 

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। व्यापार में धन लाभ होने के योग है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज किसी भी अजनबी से अपनी कोई भी बात शेयर न करें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पर्सनल लाइफ और कारोबार में तालमेल बना कर रखने की ज़रुरत है। आज बाहर का तला भुना खाने से परहेज़ करें। 

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आज अपने खर्चों को कम करने का प्रयास करें। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से काम जल्दी खत्म हो जाएंगा। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, इससे आपके पारिवारिक रिश्ते और मज़बूत होंगे। प्रेमी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। माता पिता की सेहत का ख्याल रखें।

धनु  राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशी से भरा रहेगा। आज अचानक से किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे है तो उसके लिए समय अनुकूल रहेगा। बदलते मौसम के कारण खांसी जुकाम हो सकता है, ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। प्रेमी जीवन में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों को आज पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हल्का बुखार हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। किसी को भी धन उधार पर देने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता है। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आर्किटेक्ट के काम से जुड़े लोगों को कोई नया काम मिल सकता है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!