आपका राशिफल- 4 अप्रैल, 2025

Edited By Updated: 04 Apr, 2025 07:15 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके फेवरेबल रहेगा। ऑफिस के काम में सहकर्मियों से मदद ले सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखने की ज़रुरत है। 

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में  सुख शांति का माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को मन लगाकर काम करने की ज़रुरत है। सेहत में पहले से सुधार देखने को मिलेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में फोक्स बनाए रखने की ज़रुरत है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। घर खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। सेहत सही रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। घर के कामों में पार्टनर से सहायता मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। मौसमी में बदलाव के चलते सेहत बिगड़ सकती है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नया बिज़नेस शुरू करने का सोच रहे तो पिता से सहायता मिल सकती है। भाई की कहीं कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग है। आज अपनी वाणी में मधुरता बना कर रखें। व्यापार कर रहे जातकों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। सिंगल जातकों को कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें जातकों की मेहनत रंग ला सकती है। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में किसी उच्च अधिकारी से काम में सहायता मिल सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज सिर दर्द हो सकता है, सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत हैं।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में काम का प्रेशर बढ़ सकता है। सिंगल जातक आज किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से बेहतर हो जाएगी। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी विशेष काम के लिए की गई मेहनत का फल मिल सकता है। आज क्रोध करने से बचें, नहीं तो बने बनाए काम खराब हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखने की ज़रुरत है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बच्चे आज का दिन मौज मस्ती में व्यतीत कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी से ऑफर आ सकता है। कोर्ट कचहरी का मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। संतान की सेहत का ख्याल रखें।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!