आदि कैलाश मंदिर 5 नवंबर को होगा बंद, जानें अगले साल कब खुलेंगे बाबा के दर्शन के द्वार

Edited By Updated: 04 Nov, 2026 11:59 AM

adi kailash temple closure date

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के आदि कैलाश में 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव और देवी पार्वती का मंदिर इस साल शीतकाल के लिए पांच नवंबर को बंद कर दिया जाएगा।

Adi Kailash Temple Closure Date : उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के आदि कैलाश में 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव और देवी पार्वती का मंदिर इस साल शीतकाल के लिए पांच नवंबर को बंद कर दिया जाएगा। शिव पार्वती मंदिर के मुख्य पुजारी गोपाल सिंह कुटियाल ने यहां बताया कि नवंबर में भारी बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मंदिर को 05 नवंबर को बंद करने का निर्णय लिया गया है और इस निर्णय से प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले साल मई में यह फिर से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा । 

मुख्य पुजारी ने बताया कि मंदिर बंद होने के बाद कुटी गांव के निवासी धारचूला की निचली घाटी में अपने शीतकालीन प्रवास स्थल की ओर रवाना हो जाएंगे। हालांकि, इस बारे में धारचूला के उप जिलाधिकारी आशीष जोशी ने कहा कि जब तक मौसम अनुमति देगा और भारी बर्फबारी नहीं होती, आदि कैलाश तीर्थयात्री जारी रहेगी। उप जिलाधिकारी के अनुसार, आदि कैलाश के तीर्थयात्रियों का उत्साह बना हुआ है और दो नवंबर तक कुल 70,767 तीर्थयात्रियों ने पवित्र आदि कैलाश चोटी के दर्शन किए हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!