श्री अमरनाथ यात्रा: अब तक 3.65 लाख तीर्थ यात्रियों ने किए पवित्र हिमलिंग के दर्शन

Edited By Updated: 28 Jul, 2023 08:10 AM

amarnath yatra

जम्मू (संजीव): ‘हर हर महादेव’ के जयघोष लगाते गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 3111 शिवभक्तों का जत्था कड़ी सुरक्षा में पहलगाम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 जम्मू (संजीव): ‘हर हर महादेव’ के जयघोष लगाते गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 3111 शिवभक्तों का जत्था कड़ी सुरक्षा में पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा के 25वें जत्थे में पहलगाम के लिए 2154 और बालटाल के लिए 957 तीर्थ यात्री रवाना हुए। 

124 छोटे-बड़े वाहनों में कड़ी सुरक्षा में रवाना हुए तीर्थ यात्री शाम को पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों में पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि अब तक श्री अमरनाथ यात्रा में 3.65 लाख के करीब तीर्थ यात्री पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। 
प्रतिदिन 5 से 6 हजार तीर्थ यात्रियों का अमरनाथ यात्रा में हिस्सा लेने के लिए जम्मू पहुंचने का सिलसिला जारी है। हालांकि देश के कई हिस्सों में बरसात व बाढ़ की वजह से तीर्थ यात्रियों की संख्या में हल्की गिरावट जरूर आई है लेकिन श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद तीर्थ यात्रियों की संख्या में फिर बढ़ौतरी हो जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!