आज का राशिफल 1 मार्च, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 01 Mar, 2024 06:55 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज सभी लंबित कार्य दोबारा से गति प्राप्त करेंगे। सभी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज सभी लंबित कार्य दोबारा से गति प्राप्त करेंगे। सभी काम अपने आप बनते जायेंगे, जिस कारण आपके मन में अहंकार आ सकता है। पारिवारिक गतिविधियों की अधिकता बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की सम्भावना है। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। परिजनों के साथ चल रही नोक-झोंक में सुधार होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखने पर सफलता मिलेगी। घर के बड़े अपनी दिनचर्या में कुछ नयी सकारात्मक गतिविधियां जोड़ने की कोशिश करेंगे। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर में किसी मांगलिक काम की योजना बनायेंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक कामों में आपको सफलता मिलेगी। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर दिखाई देंगे। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बाटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अपने व्यापार के विस्तार के लिए आज कुछ कठोर कदम उठाने पड़ेंगे। आज किसी को पैसा उधार न दें। विद्यार्थी कोई नई विदेशी भाषा सीखने में रुचि दिखायेंगे। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। खुद को फिट रखने के लिए युवा वर्ग आज से व्यायाम शुरू कर सकता है।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोये।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कुछ दिनों से कारोबार में चल रही समस्या आज दूर होगी। आज अपने सभी रुके कामों को अपनी सूझबूझ से निपटाने में सफल रहेंगे। बच्चों को दांत से सम्बंधित परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कोई जरुरी दस्तावेज़ गुम हो सकता है। विद्यार्थियों को आलस से बचने की सलाह दी जाती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी दिखाई देगी।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों के प्रति ध्यान केन्द्रित करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में अपने प्रतिद्वंदियों की गतिविधियों को नज़रअंदाज़ न करें।
उपाय- काले तिल दूध में मिला का पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। काम के संबंध में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाये रखें। दैनिक कार्यों में रुकावट आ सकती है।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज सभी लंबित काम अपने आप बनते जायेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भाइयों अथवा मित्रों की मदद से व्यापार की कोई बड़ी डील मिल सकती है। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!