रामलला को भेंट: 3 महीने में भक्तों ने समर्पित किया 85 किलो से ज्यादा सोना-चांदी

Edited By Updated: 13 Jun, 2025 07:37 AM

ayodhya ram mandir

अयोध्या (इंट.): अयोध्या में रामलला के प्रति भक्तों की आस्था और समर्पण का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। नवम्बर, 2024 से फरवरी, 2025 के बीच केवल 3 महीनों में भक्तों ने 85 किलो से अधिक सोना-चांदी समर्पित किया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (इंट.): अयोध्या में रामलला के प्रति भक्तों की आस्था और समर्पण का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। नवम्बर, 2024 से फरवरी, 2025 के बीच केवल 3 महीनों में भक्तों ने 85 किलो से अधिक सोना-चांदी समर्पित किया है। इसमें 2.370 किलोग्राम सोना और 83.330 किलोग्राम चांदी शामिल है। 

यह जानकारी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 7 जून को हुई बैठक में महासचिव चंपत राय द्वारा दी गई। बताया गया कि 334 श्रद्धालुओं ने देश के विभिन्न हिस्सों से आकर यह भेंट अर्पित की। राम मंदिर परिसर में बने तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में समर्पण के लिए विशेष काऊंटर भी बनाए गए हैं, जहां दान के बाद भक्तों को तुरंत कम्प्यूटराइज्ड रसीद भी दी जाती है। दान किए गए आभूषण, सिक्के और शिलाओं की शुद्धता की जांच के लिए भारत सरकार की संस्था सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस.पी.एम.सी.आई.एल.) को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह संस्था पिछले एक साल से मंदिर में तैनात थी और धातुओं की जांच, गलाने और शुद्धिकरण की प्रक्रिया भी वही पूरी कर रही थी। हालांकि, अब एस.पी.एम.सी.आई.एल. ने अनुबंध आगे बढ़ाने से पहले अपने कर्मचारियों को वापस बुला लिया है।

इसके बाद तीर्थ क्षेत्र को अपने कर्मचारियों की तैनाती करनी होगी। हालांकि एस.पी.एम.सी.आई.एल. ने भरोसा दिया है कि जरूरत पड़ने पर वे धातुओं की जांच के लिए सेवा देने को तैयार हैं। भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने अनुबंध को नई शर्तों के साथ नवीनीकृत करने का सुझाव दिया है, जिस पर काम शुरू कर दिया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!