Bhaum Pradosh Vrat: जीवन मंगलमय बनाने के लिए करें ये सरल उपाय, पढ़ें शुभ मुहूर्त

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Sep, 2023 06:54 AM

bhaum pradosh vrat

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। शिव भक्तों के लिए ये दिन बहुत खास होता है क्योंकि प्रदोष के दिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Bhaum Pradosh Vrat 2023: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। शिव भक्तों के लिए ये दिन बहुत खास होता है क्योंकि प्रदोष के दिन भोलेनाथ अपने भंडार हमेशा खुले रखते हैं। जो व्यक्ति गलती से भी इनकी पूजा कर लेता है, उसके ऊपर महादेव अपनी कृपा बरसाते हैं। आज मंगलवार 12 सितंबर को भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। मंगलवार होने की वजह से इसका नाम भौम प्रदोष है। जीवन के समस्त कष्टों से निवारण प्राप्त करने के लिए ये दिन बहुत ही खास है। इसी के साथ बता दें कि मंगलवार का दिन होने के कारण इन उपायों को करके आप अपने जीवन से मांगलिक दोष से भी छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं पूजा का मंगलमय मुहूर्त।

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat

Bhaum Pradosh Vrat Date and Puja Muhurat भौम प्रदोष व्रत तिथि और पूजा मुहूर्त
आज 12 सितंबर मंगलवार के दिन भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। शास्त्रों के मुताबिक सोम, शनि और भौम प्रदोष व्रत बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माने जाते हैं। आज के दिन महादेव की पूजा करने से बजरंगबली भी प्रसन्न हो जाते हैं।

पूजा मुहूर्त - शाम 6.30 से रात 8:49 तक

Do these measures today to get rid of Manglik Dosh मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए आज करें ये उपाय
सिर पर अगर कर्ज का भार है तो इससे छुटकारा प्राप्त करने के लिए आज के दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल चढ़ाएं। इसके बाद पहले 11 बार शिव चालीसा और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। ये उपाय आपके जीवन से समस्त परेशानियों को दूर कर देगा।

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat

भौम प्रदोष के दिन मंगल देव के  21 नामों का जाप करने से कुंडली में चल रहा मंगल दोष शांत होता है। इसके अलावा अगर किसी के विवाह में देरी हो रही है तो उसे भी इस उपाय को जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से शीघ्र अति शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए भौम प्रदोष यानी आज के दिन गाय को मीठी रोटी खिलाएं। ऐसा करने से स्वयं गिरिजापति आपके सुहाग की रक्षा करते हैं।

आज के दिन शिवलिंग पर 11 या 5 बेलपत्र और  हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन में चल रही आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

PunjabKesari Bhaum Pradosh Vrat

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!