Budh Ast 2023: आज अस्त हो जाएंगे बुध, ये 4 राशियां रहें सावधान  !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Apr, 2023 08:06 AM

budh ast

हमारे नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा हासिल बुध ग्रह 23 अप्रैल 2023 को मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। बुध के अस्त हो जाने से सभी 12 राशियां

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh Ast 2023:  हमारे नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा हासिल बुध ग्रह 23 अप्रैल 2023 को मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। बुध के अस्त हो जाने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी लेकिन 4 राशियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा और इन राशियों को थोड़ा सावधान रहना होगा।
खासकर स्वास्थ्य और कामकाज के क्षेत्र में प्रतिकूल परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उन्हें नींद न आना, भूख की कमी और निर्णय लेने की क्षमता में कमी आदि का सामना करना पड़ सकता है। उनके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

शास्त्रों में बुध ग्रह को हमारी बुद्धि, विवेक, वाणी का प्रतीक माना जाता है। इन्हें बिजनेस का कारक भी माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, उनकी कम्युनिकेशन स्किल गजब की होती है। भाषण कला दूसरों को सम्मोहित करने वाली होती है। ऐसे लोग बहुत अच्छे लेखक होते हैं। एंकर होते हैं। वकील होते हैं और अच्छे बिजनेसमैन भी होते हैं। बुध को गणित, वाणिज्य, वाणी, कम्युनिकेशन, तर्क शास्त्र और सेंस ऑफ ह्यूमर का भी कारक माना गया है।

यही बुध ग्रह 23 अप्रैल को अस्त होने जा रहे हैं। विभिन्न ग्रह समय-समय पर उदय भी होते हैं ,अस्त भी होते हैं। सीधी चाल भी चलते हैं, उल्टी चाल के चलते हैं। ग्रहों की यह चाल जो है, वह सभी राशियों को प्रभावित करती है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ये अच्छे और बुरे फल प्रदान करते हैं।

बुध ग्रह 23 अप्रैल को जब अस्त हो रहे हैं तो 4 राशियों को खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। सिर्फ अलर्ट रहना है। लंबी अवधि की इन्वेस्टमेंट से बचना है। वाद-विवाद से खुद को दूर रखना है। थोड़ा सब्र और सहनशीलता से काम लेना है। ज्योतिष का मतलब भी किसी को डराना नहीं होता बल्कि मार्गदर्शन देना होता है। कुछ चीजों के लिए मेंटली प्रिपेयर करना होता है।

बुध के अस्त होने का किन 4 राशियों पर सबसे ज्यादा असर होगा, बुध ग्रह के अस्त होने से जो सबसे पहली राशि प्रभावित होगी, वह मेष राशि है।  मेष राशि के लोगों को बड़ी हानि झेलनी पड़ेगी। कड़ी मेहनत के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपको वृद्धि और तरक्की नहीं मिलेगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके मतभेद बढ़ेंगे। सबके होते हुए भी आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। आपके लिए पैसों की बचत कर पाना मुश्किल होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध थोड़े खट्टे-मीठे रहेंगे।

दूसरी राशि जिसे सावधान रहना है, वह कर्क राशि है। कर्क राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का अस्त थोड़ी परेशानियां लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वेतन वृद्धि की बाट जोह रहे लोगों की उम्मीद अधूरी रह सकती है, जिससे काम से मन हट सकता है। कार्यक्षेत्र से संतुष्ट न होने पर कई लोग जॉब चेंज करने पर विचार कर सकते हैं। कई लोगों को अनचाही जगह पर ट्रांसफर होकर जाना पड़ सकता है।

तीसरी राशि सिंह राशि है जिसे बुध के अस्त होने से थोड़ा सावधान रहना होगा। बुध ग्रह के अस्त (Budh Ast 2023) होने की वजह से सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल होगी और खर्चे बढ़ जाएंगे। आपके कई वित्तीय फैसले गलत साबित हो सकते हैं। लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान धन हानि होने की आशंका है। आपको भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद कम लग रही है। अगर मिल भी गया तो भी आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम नहीं हो सकेंगे। कड़ी मेहनत के बावजूद उचित प्रतिफल न मिलने से आप तनाव में आ सकते हैं।

चौथी राशि कन्या राशि है। कन्या राशि के जातकों को बुध के अस्त (Budh Ast 2023) होने पर बिजनेस में नुकसान हो सकता है। कारोबार कर रहे लोगों को कड़े कंपीटिशन का सामना करना पड़ सकता है। करियर में असंतुष्टि की भावना रहेगी, जिसके चलते आप हर समय खुद को दुखी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय प्रतिकूल रहेगा। दांत में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। अगर आप किसी नए बिजनेस के बारे में प्लान कर रहे हैं तो उसे आगे के लिए टाल देना बेहतर होगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!