Chakla Belan Vastu: चकला-बेलन से जुड़े ये वास्तु टिप्स आपके जीवन में ला सकते हैं खुशहाली, जानें कैसे

Edited By Prachi Sharma,Updated: 24 Mar, 2024 08:03 AM

chakla belan vastu

क्या आप जानते हैं कि चकला-बेलन भी आपको सुखी और धनवान बना सकता है। जी, हां वास्‍तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर में चकला-बेलन का सही इस्तेमाल घर में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chakla Belan Vastu: क्या आप जानते हैं कि चकला-बेलन भी आपको सुखी और धनवान बना सकता है। जी, हां वास्‍तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर में चकला-बेलन का सही इस्तेमाल घर में बरकत को बढ़ाता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ महिलाएं चकला-बेलन के साथ ऐसी गलतियां भी करती हैं जिससे घर में अशांति और धनहानि बढ़ने लगती है। तो चलिए जानते हैं चकला-बेलन का सही इस्तेमाल कैसे करना चाहिए। 

PunjabKesari Chakla Belan Vastu

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोटी बनाते समय जब चकले से आवाज आती है तो ये वास्तु दोष उत्पन्न करता है। मान्यता है चकले की आवाज घर में धन हानि का कारण बन सकती है। तो अगर आपके चकले से रोटी बनाते समय आवाज आए तो उसे जल्द ही बदल कर दूसरे नए चकले का उपयोग करें। इसके अलावा आप अपने चकले के नीचे कपड़ा या पेपर भी रख सकते हैं। इससे वास्तु दोष नहीं लगता। 

वास्‍तु के मुताबि‍क रात में सोने से पहले चकला-बेलन अच्छी तरह से धोकर रखना चाहिए। अक्‍सर कुछ लोग एक या दो दिन छोड़कर इसे साफ करते हैं। ध्‍यान रखें कि ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। नहीं तो आपके परिवार के लोगों की सेहत पर इसका असर पड़ता है और अधिक से अधिक धन बिमारियों पर खर्च होता है। साथ ही साथ ये घर में वास्तुदोष भी पैदा करता है। 

PunjabKesari Chakla Belan Vastu

कई घरों में महिलाएं ऐसा चकला इस्तेमाल करती हैं जिसके पैर टूट चुके होते हैं या फिर दो ही पैर होते हैं। बता दें, ऐसे चकले का प्रयोग आपको मंहगा पड़ सकता है। अगर आपके घर में ऐसा चकला है तो जल्द ही इसे बदले लें। 

वास्तु शास्त्र की मानें तो चकला-बेलन कभी भी चकले को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए अन्‍यथा यह घर में वास्‍तु दोष बढ़ाता है। इसके अलावा कभी भी इसे बर्तनों के बीच में या फिर आटे-चावल रखने वाले डिब्‍बों या ड्रमों के ऊपर भी नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानि होती है, साथ ही परिवार में मतभेद भी बढ़ते हैं। वहीं कुछ लोग रोटी बनाने के बाद इसे अनाज या आटे के डब्बे के ऊपर रख देते हैं। बता दें, चकला-बेलन आटे के डब्बे रखना जीवन में दरिद्रता का कारण बन सकता है। ऐसे में ये गलती भूलकर भी न करें। 

PunjabKesari Chakla Belan Vastu

शायद ही कोई जानता होगा कि तकला-बेलन को खरीदते समय भी शुभ मुहूर्त देखा जाता है। जी हां, चकला बेलन खरीदने के लिए बुधवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। तो वहीं मंगलवार और शनिवार के दिन चकला-बेलन नहीं खरीदना चाहिए। 

PunjabKesari Chakla Belan Vastu

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!