Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर दुर्लभ संयोग, श्री विष्णु की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Edited By Updated: 02 Nov, 2025 06:55 AM

dev uthani ekadashi 2025

Dev Uthani Ekadashi 2025: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह वह पावन तिथि है जब सृष्टि के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु अपनी चार मास...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dev Uthani Ekadashi 2025: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह वह पावन तिथि है जब सृष्टि के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु अपनी चार मास की योग निद्रा से जागृत होते हैं। वर्ष 2025 में, यह शुभ पर्व 1 नवंबर 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के जागने से न केवल समस्त शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है, बल्कि एक दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जिससे भक्तों को श्री विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होगी और उनके भाग्य के द्वार खुलेंगे। देवउठनी एकादशी के दिन बहुत ही शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है। सबसे पहले गुरु कर्क राशि में बैठकर हंस राजयोग बना रहे हैं। इसके अलावा आज के दिन रवि योग का भी निर्माण होने जा रहा है। इसलिए कुछ राशियां जिन्हें इस खास योग का बहुत ही ज्यादा फायदा देखने को मिलेगा।

PunjabKesari Dev Uthani Ekadashi 2025

मेष राशि
आपके लिए यह एकादशी कल्याणकारी सिद्ध होगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी और आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में प्रगति की राह खुलेगी। यदि आप विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

वृषभ राशि
आपके लिए यह समय भाग्योदय लेकर आएगा। श्री हरि की कृपा से आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। व्यापार और नौकरीपेशा दोनों जातकों को नए अवसर और सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे धन वृद्धि होगी। यदि आप घर या वाहन खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो वह पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने से विशेष लाभ होगा।

PunjabKesari Dev Uthani Ekadashi 2025

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस एकादशी पर धन और यश दोनों की प्राप्ति होगी। लग्न भाव में बन रहा हंस राजयोग आपके व्यक्तित्व को और निखारेगा। व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।  रुका हुआ धन वापस मिलने के प्रबल योग हैं। किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत करने के लिए यह समय बहुत अनुकूल है।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है। आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। आपके बातचीत करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।  नए काम की शुरुआत के लिए समय उत्तम है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

PunjabKesari Dev Uthani Ekadashi 2025
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!