Falgun Amavasya Daan: Good Luck के लिए फाल्गुन अमावस्या पर करें इन चीजों का दान

Edited By Updated: 26 Feb, 2025 11:21 AM

falgun amavasya daan

Falgun Amavasya Daan 2025: फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसके अलावा यह दिन पितरों की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को फाल्गुनी...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Falgun Amavasya Daan 2025: फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसके अलावा यह दिन पितरों की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को फाल्गुनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान, ध्यान और दान करने की परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन ऐसा करने से पितरों को संतुष्टि मिलती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

PunjabKesari Donating black sesame seeds
Donating black sesame seeds काले तिल का दान
फाल्गुन अमावस्या के दिन काले तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन काले तिल का दान करने से बहुत लाभ मिलता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।  काले तिल के दान से कुंडली के बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं।

PunjabKesari Falgun Amavasya Daan
Donation of colors or gulal रंगों या गुलाल का दान
फाल्गुन अमावस्या के दिन रंगों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस माह को रंगों का महीना भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिन रंंगों का दान करने से घर में पैसों की बरकत होती है। साथ ही जीवन में रंगों की तरह हरियाली छाई रहती है।

PunjabKesari cow ghee
Donation of cow ghee गाय के घी का दान
फाल्गुन अमावस्या पर गाय का घी दान करना बहुत ही अच्छा होता है। यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका दान करने से भगवान शिव और श्री हरि की विशेष कृपा बनी रहती है। साथ ही जीवन में आनी वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari Donating black sesame seeds
Donation of flute  बांसुरी का दान
फाल्गुन अमावस्या के दिन बांसुरी का दान करना बहुत ही फलदायी माना जाता है क्योंकि इस महीने में श्री कृष्ण की पूजा करने की परंपरा है इसलिए इस माह में बांसुरी का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।  बांसुरी का दान करने से रिश्तों में मिठास आती है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलती है।  

PunjabKesari Donating black sesame seeds

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!