Feng Shui: फेंगशुई से घर में बढ़ती है पॉजिटिविटी, जानिए क्या है इसमें खास

Edited By Updated: 16 Sep, 2023 08:14 AM

feng shui

फेंग शुई एक प्राचीन चीनी परम्परा है जो एक सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद करती है। यह समृद्धि, सौभाग्य, विपुलता और खुशी को आकर्षित करने के लिए विशेष वस्तुओं का उपयोग

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Feng shui home: फेंग शुई एक प्राचीन चीनी परम्परा है जो एक सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद करती है। यह समृद्धि, सौभाग्य, विपुलता और खुशी को आकर्षित करने के लिए विशेष वस्तुओं का उपयोग करने को प्रोत्साहित करती है। फेंग शुई में विभिन्न रंगों का इस्तेमाल, फर्नीचर की व्यवस्था और भवन संरचनाओं का भी महत्व है। यह अभ्यास प्राचीन चीनी संस्कृति का एक अभिन्न अंग थी और आज भी इसका पालन किया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि समय के साथ इस प्राचीन चीनी प्रथा ने दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। फेंग शुई की वस्तुओं की वैश्विक स्तर पर मांग है। इसकी प्रथाएं अपनाने के बाद कई लोगों ने अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखा है।

PunjabKesari Feng shui home

आइए जानें फेंग शुई की उत्पत्ति और इस पारंपरिक प्रथा के पीछे के विज्ञान के बारे में। फेंग शुई क्या है और इसकी उत्पत्ति कहां हुई
‘फेंग’ शब्द का अर्थ ‘हवा’ है और ‘शुई’ का अर्थ ‘पानी’ है। फेंग शुई शब्द का अनुवाद ‘हवा और पानी के मार्ग’ के रूप में किया जाता है। फेंग शुई का इस्तेमाल चार सहस्राब्दियों से चीनी घरों और गांवों के निर्माण के लिए किया जाता रहा है, हालांकि इसकी जड़ें अज्ञात हैं।

प्रारंभिक ताओवाद में प्राचीन चीनी प्रथा का मूल हो सकता है। सबूत बताते हैं कि चीनी 4000 से अधिक वर्षों से अपने घरों को डिजाइन करने के लिए फेंग शुई सिद्धांतों का पालन कर रहे हैं। देखा गया है कि कई प्राचीन चीनी शहरों में कब्रिस्तान फेंग शुई में सुझाए गए प्लेसमैंट का पालन करते हैं।

फेंग शुई का अभ्यास ‘यिन’ और ‘यांग’ को संतुलित करता है और रिश्तों, स्वास्थ्य और भाग्य को बेहतर बनाने के लिए घर की सजावट की वस्तुओं, फर्नीचर, इमारतों और यहां तक कि कस्बों तथा शहरों की व्यवस्था करके ‘क्यूई’ या ‘ची’ में सुधार करता है।

फेंग शुई सिद्धांत चीजों के सही स्थान से संबंधित है क्योंकि ‘ची’ प्रवेश करती है और प्रवेश द्वार तथा खिड़कियों के माध्यम से निकल जाती है। फेंग शुर्ई घर में पांच तत्वों- लकड़ी, पानी, पृथ्वी, अग्नि और धातु में से किसी एक को जोड़ने या स्थानांतरित करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बदल जाता है।

PunjabKesari Feng shui home

फेंग शुई विशेषज्ञों का सुझाव है कि किसी की आकांक्षाओं के अनुसार इन तत्वों को सम्मिश्रण या समाप्त करने से सकारात्मक ‘ची’ को तेजी से बढ़ावा मिलेगा।

फेंग शुई कम्पास घर में चीजों को व्यवस्थित करने के लिए सही दिशा की पहचान करने और चीजों को सही ढंग से रखने में मदद करता है

फेंग शुई का महत्व
ताओवादी ‘ची’ की शक्ति में विश्वास करते थे, जिसका अर्थ है जीवन शक्ति जो इस दुनिया में प्रत्येक और हर चीज का अभिन्न अंग है। कहा जाता है कि ‘ची’ दो तत्वों- ‘यिन’ और ‘यांग’ से बनी है। हालांकि ये तत्व एक-दूसरे से पूरी तरह से अलग हैं, वे एक-दूसरे के पूरक हैं और अविभाज्य हैं।

ताओवादियों के अनुसार, सुखी और पूर्ण जीवन जीने के लिए इन तत्वों को संतुलित करना महत्वपूर्ण है। यदि इनमें से कोई भी तत्व पर्याप्त रूप से बढ़ता या घटता है, तो इसका हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। दूसरी ओर ‘यिन’ तथा ‘यांग’ को संतुलित करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

PunjabKesari Feng shui home

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!