Holi 2023 Rashifal: होली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Mar, 2023 07:44 AM

holi 2023 rashifal

इस बार की होली बेहद खास रहने वाली है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों की किस्मत चमकाने वाली है। दरअसल होली के मौके पर शनिदेव 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में होंगे और देव गुरु बृहस्पति 12 साल बाद अपनी ही मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं। इसके...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holi 2023 Rashifal: इस बार की होली बेहद खास रहने वाली है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों की किस्मत चमकाने वाली है। दरअसल होली के मौके पर शनिदेव 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में होंगे और देव गुरु बृहस्पति 12 साल बाद अपनी ही मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं। इसके अलावा कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बना रहेगा। कुंभ राशि में शनि, सूर्य और बुध मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं । यही नहीं होली पर शनि देव और देव गुरु बृहस्पति का अद्भुत संयोग भी बन रहा है और होली पर ग्रहों की ऐसी स्थिति पूरे 30 साल बाद बन रही है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Holi 2023 Horoscope:
होली को उत्साह, उमंग, तरंग, मस्ती और आपसी भाईचारे का त्योहार माना जाता है। इस बार होली 8 मार्च को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को पड़ रही है और 7 मार्च मंगलवार को होलिका दहन किया गया। होली पर ग्रहों का जो दुर्लभ संयोग बना है, वह किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला है यानी कौन सी राशियां लक्की रहने वाली हैं। 5 राशियों के लिए होली का यह पर्व बड़ी अच्छी खबर लेकर आ रहा है और आर्थिक स्थिति से लेकर लव लाइफ तक सुखद नतीजे देखने को मिलेंगे।

ऐसी पहली भाग्यशाली राशि शुक्र की वृषभ राशि है। होली के मौके पर बन रहे ये शुभ योग वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में अवसर के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को भी मुनाफा होगा। जो लोग काफी समय से निवेश करने के बारे में सोच रहे थे, उनके लिए भी समय अनुकूल है। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना बन रही है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि बुध की मिथुन राशि है। ग्रहों के संयोग से  मिथुन राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, निश्चित ही सफल होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है। विदेश में रहने या नौकरी करने का सपना भी सच हो सकता है। जो लोग बिजनेस करते हैं, वे अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं। इस समय में आपका मन पूजा पाठ में लगेगा। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। दान-पुण्य के कार्य करने से अधिक लाभ मिलेगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। होली पर शनि, सूर्य और बुध का त्रिग्रही योग वृश्चिक राशि वालों को वाहन और भवन का सुख दे सकता है। इस दौरान आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। जो लोग अपने आशियाने का ख्वाब लंबे समय से देख रहे थे, उनकी इससे जुड़े बिजनेस करने वालों को भी धन का अच्छा लाभ हो सकता है। जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, उनकी परेशानियां भी बहुत जल्द खत्म हो सकती हैं। करियर-कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

चौथी भाग्यशाली राशि शनि देव की कुंभ राशि है। सूर्य, शनि और बुध कुंभ राशि में ही त्रिग्रही योग का निर्माण करने वाले हैं। यह दुर्लभ योग आपकी राशि के लिए भी शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषविदों का कहना है कि कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में जातकों को बहुत ही उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। करियर-कारोबार में धीरे-धीरे सुधार आता जाएगा। घर-परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

पांचवी भाग्यशाली राशि देव गुरु बृहस्पति की मीन राशि है। देव गुरु बृहस्पति अपनी इसी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। मीन राशि के जातकों को अनुकूल लाभ मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। आपको साझेदारी के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि वाले विद्यार्थियों के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना साकार हो सकता है। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोग अच्छे पैकेज पर किसी बड़ी कंपनी में स्विच कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बनेंगे।

गुरमीत बेदी
 9418033344

PunjabKesari kundli

Trending Topics

none
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Match will be start at 21 May,2023 09:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!