Holi Festival: 15 मार्च तक ब्रज की गलियों में मचेगी होली की धूम

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Mar, 2023 09:16 AM

holi festival

राधारानी की नगरी बरसाना में सोमवार से परंपरागत होली एवं रंगोत्सव की धूम शुरू हो गई है। बरसाने की लठामार होली

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मथुरा (वार्ता) राधारानी की नगरी बरसाना में सोमवार से परंपरागत होली एवं रंगोत्सव की धूम शुरू हो गई है। बरसाने की लठामार होली 28 फरवरी को खेली जा चुकी है। परंपरागत होली में सोमवार को लड्डू होली तथा अगले दिन लठामार होली खेली गई। वहीं उ.प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग एवं जिला पशासन के सामूहिक सहयोग से रंगोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें ब्रज की विभिन्न प्रकार की होलियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली होली का प्रस्तुतीकरण किया गया।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि रंगोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से शुरू होकर 15 मार्च तक चलेगा। प्रयास यह किया जा रहा है कि यहां आनेवाले तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों के सामने ब्रज के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली होली का प्रस्तुतीकरण किया जाए। उन्होंने बताया कि जहां 27 फरवरी को नन्दगांव का पंडा फाग का निमंत्रण लेकर बरसाने गया तथा इसी दिन लाडली मन्दिर में लड्डू होली हुई, वहीं अगले दिन रंगोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की होली का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसी शाम बरसाने की रंगीली गली में लठामार होली का आयोजन हुआ जिसमें नन्दगांव के हुरिहारों ने बरसाने की गोपियों के साथ होली खेली तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

उन्होंने बताया कि एक मार्च को यानी आज नन्दगांव की लठामार होली होगी। जिसमें बरसाने के हुरिहार नन्दगांव की हुरिहारिनों से होली खेलेंगे। आज राधारानी के ननिहाल रावल में भी लठामार होली खेली जाएगी। उन्होने बताया कि तीन मार्च को जहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान की होली होगी जिसमें ब्रज की विभिन्न होली का प्रस्तुतीकरण होगा वहीं इसी दिन से वृन्दावन के मन्दिरों में होली तेज हो जाएगी और गुलाल के साथ ही रंग की होली शुरू हो जाएगी। इसी दिन प्राचीन केशव देव मन्दिर की होली होगी। जिसमें ब्रज की विभिन्न प्रकार की होली का प्रस्तुतीकरण होगा।

इसी श्रंखला में 4 मार्च को गोकुल की छड़ीमार होली होगी तथा 7 मार्च को होलिका दहन एवं फालैन में होली होगी। इसी दिन द्वारकाधीश मन्दिर से चतुर्वेद समाज का डोला निकलेगा जो शहरी क्षेत्र के विभिन्न भागों से रंग की वर्षा करते हुए निकलेगा।     

जिलाधिकारी ने बताया कि 9 मार्च को होली से संबंधित तीन कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों में होंगे। जहां दोपहर में दाऊ जी का हुरंगा होगा वहीं अपरान्ह जाव का हुरंगा एवं रात 7 बजे से विदेशों में धूम मचाने वाला चरकुला नृत्य मुखराई गांव में होगा। दस मार्च को बठैन गांव एवं गिडोह गांव का हुरंगा होगा। 13 मार्च को महाबन का छड़ीमार हुरंगा होगा। ब्रज की होली का समापन 15 मार्च को रंगजी मन्दिर वृन्दावन की होली से होगा। बरसाने की परंपरागत होली वास्तव में श्यामसुन्दर एवं किशोरी जी की होली है। 

लाडली मन्दिर के पूर्व रिसीवर कृष्ण मुरारी गोस्वामी ने बताया कि इसमें नये लहंगा और फरिया पहने गोपियों पर श्यामसुन्दर के सखा रंग डालते हैं तो गोपियां उन्हें ऐसा करने से रोकती हैं और न मानने पर वे लाठियों से उन पर आक्रमण करती है तो ग्वाल बाल चमड़े की बनी ढाल पर गोपियों के लाठी प्रहार को रोकते हैं। लगभग दो घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन नन्द के लाला की जय एवं वृषभानु दुलारी की जयकार से होता है।

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!