IRCTC Jyotirlinga Tour Package : खाली जेब नहीं रोकेगी भक्ति की राह, IRCTC के साथ करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 03:32 PM

irctc jyotirlinga tour package

महादेव के भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप भी लंबे समय से ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की योजना बना रहे थे, लेकिन बजट के कारण कदम पीछे खींच रहे थे, तो अब आपकी चिंता खत्म हो गई है।

IRCTC Jyotirlinga Tour Package : महादेव के भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप भी लंबे समय से ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की योजना बना रहे थे, लेकिन बजट के कारण कदम पीछे खींच रहे थे, तो अब आपकी चिंता खत्म हो गई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने साल 2026 के लिए अपना सबसे किफायती सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा पैकेज लॉन्च कर दिया है।

क्या है इस पैकेज की खासियत?
यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए कराई जाएगी। यह ट्रेन श्रद्धालुओं को देश के अलग-अलग कोनों से लेकर निकलेगी और 11 रात और 12 दिनों के सफर में शिव के सात पवित्र धामों का दीदार कराएगी।

इन ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन

उज्जैन: महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर

द्वारका: नागेश्वर ज्योतिर्लिंग

सोमनाथ: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

नासिक: त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग

पुणे: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

औरंगाबाद: घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग

किराया जो आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा
IRCTC ने इस पैकेज को तीन श्रेणियों में बांटा है ताकि हर वर्ग का व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार चुनाव कर सके।

इकोनॉमी (स्लीपर क्लास): इसकी शुरुआत लगभग ₹23500 से ₹22160 के बीच होती है। (यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम बजट में यात्रा करना चाहते हैं)।

स्टैंडर्ड (3AC): इसका किराया लगभग ₹40,000 के आसपास है।

कंफर्ट (2AC): प्रीमियम सुविधाओं के लिए किराया ₹53260 तक जा सकता है।

खास बात: अगर आपके पास एक साथ पैसे देने की सुविधा नहीं है, तो IRCTC आपको EMI (आसान किश्तों) पर भी बुकिंग की सुविधा दे रहा है।

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?
आपको सिर्फ अपना बैग उठाना है, बाकी सब IRCTC की जिम्मेदारी है। 

भोजन: सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का शुद्ध शाकाहारी खाना।

ठहरना: रात में रुकने के लिए होटल/धर्मशाला की व्यवस्था।

लोकल ट्रांसपोर्ट: रेलवे स्टेशन से मंदिर तक जाने के लिए बसों का इंतजाम।

सुरक्षा और बीमा: पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा गार्ड और यात्रियों का ट्रैवल इंश्योरेंस।

कैसे करें बुकिंग?
भक्त इस यात्रा के लिए IRCTC Tourism की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, नजदीकी रेलवे स्टेशन पर स्थित IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालयों से भी टिकट बुक किए जा सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!