Jagannath Temple News : पुरी धाम में रुकी पूजा-अर्चना! मंदिर परिसर में खून दिखने के बाद शुरू हुई शुद्धिकरण की प्रक्रिया

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 02:14 PM

jagannath temple news

ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में हाल ही में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर के गर्भगृह के पास भीतर कथा क्षेत्र में खून के धब्बे देखे गए।

Jagannath Temple News : ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में हाल ही में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर के गर्भगृह के पास भीतर कथा क्षेत्र में खून के धब्बे देखे गए। जगन्नाथ मंदिर की सदियों पुरानी परंपराओं के अनुसार, मंदिर परिसर के भीतर खून का गिरना बेहद अशुभ और मंदिर की पवित्रता के खिलाफ माना जाता है।

घटना के बाद उठाए गए कदम
जैसे ही सेवादारों की नजर खून के धब्बों पर पड़ी, मंदिर प्रशासन ने तुरंत भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शनों को तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया। मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए ताकि शुद्धिकरण की प्रक्रिया शुरू की जा सके। मंदिर की मर्यादा बहाल करने के लिए महाप्रभु का बड़ा महास्नान अनुष्ठान आयोजित किया गया। इसमें देवताओं का विशेष अभिषेक और पूरे मंदिर परिसर की धार्मिक सफाई की जाती है। इस अचानक हुई घटना और शुद्धिकरण की वजह से मंदिर के दैनिक भोग और अन्य अनुष्ठानों में कई घंटों की देरी हुई।

खून कहां से आया?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह माना जा रहा है कि भारी भीड़ के दौरान किसी श्रद्धालु या सेवादार को अनजाने में चोट लग गई होगी, जिससे फर्श पर खून की बूंदें गिर गईं। मंदिर प्रशासन इसकी जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

श्रद्धालुओं के लिए प्रभाव
इस घटना के कारण हजारों भक्त, जो घंटों से कतार में खड़े थे, दर्शन नहीं कर सके। महास्नान की प्रक्रिया पूरी होने और मंदिर को फिर से शुद्ध घोषित किए जाने के बाद ही आम जनता के लिए द्वार खोले गए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!