Kark Sankranti 2026 : कर्क संक्रांति के दिन करें ये 7 शुभ काम, जीवन में आएगी खुशहाली और सफलता

Edited By Updated: 15 Jul, 2026 01:57 PM

kark sankranti 2026

हिंदू धर्म में सूर्य देव की संक्रांति पर्व को ऊर्जा, कारात्मकता और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। जब सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करते हैं, तो उसे कर्क संक्रांति कहा जाता है।

Kark Sankranti 2026 : हिंदू धर्म में सूर्य देव की संक्रांति पर्व को ऊर्जा, कारात्मकता और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। जब सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करते हैं, तो उसे कर्क संक्रांति कहा जाता है। इस साल यह पावन तिथि 16 जुलाई 2026 को आ रही है। कर्क संक्रांति के साथ ही सूर्य देव का दक्षिणायन का सफर शुरू हो जाता है। माना जाता है कि सूर्य देव के इस दक्षिणायन सफर के दौरान कुछ कार्य किए जाएं तो मन की हर मुराद पूरी होती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि कर्क संक्रांति के दिन कौन से शुभ काम करने चाहिए।

Kark Sankranti 2026 

कर्क संक्रांति पर जरूर करें ये 7 शुभ कार्य

उगते सूर्य को अर्घ्य देना
संक्रांति के दौरान सुबह सूर्य उगने से पहले स्नान करें और तांबे के लौटे में शुद्ध जल, लाल चंदन, कुमकुम और लाल रंग के फूल डालकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दें। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

पवित्र नदियों में स्नान
संक्रांति के दिन सूर्य देव की कृपा पाने के लिए किसी पवित्र नदी में स्नान करने का बहुत महत्व है। माना जाता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने से मान-सम्मान और तेज में वृद्धि होती है और मानसिक शांति मिलती है। 

Kark Sankranti 2026

पितरों के निमित्त तर्पण
कर्क संक्रांति से देवताओं की रात और पितरों का दिन शुरू माना जाता है। इसलिए इस तिथि पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध या तर्पण करना बेहद कल्याणकारी होता है। इससे पितृ दोष दूर होता है और परिवार में खुशहाली आती है।

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ
यदि आप करियर में रुकावटों का सामना कर रहे हैं या आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं, तो कर्क संक्रांति के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ जरूर करें। यह स्तोत्र सूर्य देव को अत्यंत प्रिय है और इससे शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

Kark Sankranti 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!