परियों के देश के नाम से विख्यात है ये जगह, जानें इस जादुई दुनिया का रहस्य

Edited By Updated: 09 Mar, 2025 07:51 AM

khait parvat

Khait Parvat: उत्तर भारत में ऐसी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जो बेहद ही चौंकाने वाली है। वहीं  उत्तराखंड में एक ऐसे स्थान हैं जिसे परियों के देश के नाम से जाना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Khait Parvat: उत्तर भारत में ऐसी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जो बेहद ही चौंकाने वाली है। वहीं  उत्तराखंड में एक ऐसे स्थान हैं जिसे परियों के देश के नाम से जाना जाता है। देवभूमि में ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में स्थित खैट पर्वत आपको जन्नत की सैर कराता है। यहां लोगों को अचानक ही कहीं भी परियों के दर्शन हो जाते हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि परियां आस-पास के गांवों की रक्षा करती हैं। ये एक ऐसी जगह है, जहां आज भी लोग परियों और वनदेवियों को देखने का दावा करते हैं। इसी खासियत को लेकर ये पर्वत लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।  जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की मैसास्युसेट्स यूनिवर्सिटी ने इस जगह का शोध भी किया है। उसमें पाया गया कि इस पर्वत पर कुछ अद्भुत शक्तियां हैं, जो यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर खींचती हैं।

PunjabKesari Khait Parvat

इसके अलावा यहां खैटखाल नाम का एक मंदिर भी है जिसे यहां के रहस्यों का केंद्र माना जाता है। यहां 9 देवियों के रूप में इन परियों की पूजा होती है। कहा जाता है की ये नौ देवियां बहने हैं और आज भी ये अदृश्य शक्तियों के रूप में वहीं स्थित रहती है। जून के महीने में यहां मेला भी लगता है। जिसे देखने दूर-दूर से लोग जहां आते है। कहते हैं कि यहां निवास करने वाली परियों को चटकीले रंग, शोर और तेज संगीत पसंद नहीं है और इस पर्वत पर जाने वाले हर इंसान को इस बात का खास ध्यान रखना पड़ता है। इस स्थान की हैरान करने वाली एक बात ये भी है कि इस क्षेत्र मे कुछ फसलें ऐसी भी होती है जिन्हें आप यहां से कहीं  नहीं ले जा सकते और अगर लेकर भी गए तो ये खाने लायक नहीं रहती। जो इस बात का प्रमाण है कि इस जगह में कुछ तो जादुई घटित होता है।

PunjabKesari Khait Parvat

खैट पर्वत की रहस्यमयी कहानी
कहा जाता है कि इस पर्वत पर नौ  देवियां रहती हैं जिन्हें आंछरियां कहा जाता है। लोग उन्हें ही परियां मानते हैं। लोग मानते हैं कि यहां आकर जो लोग शोर करते हैं। परियां उन्हें मूर्छित कर देती है और अपने साथ ले जाती हैं। यहां एक रहस्यमयी गुफा भी है। जिसके बारे में कहा जाता है कि इसके आदि अंत का पता नहीं चल पाया है, यहां रहस्य और रोमांच का अद्भुत संगम है।

PunjabKesari Khait Parvat

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!