हरियाणा से खाटूश्याम तक आस्था की अनोखी साइकिल यात्रा, 250 सेवादार देंगे निःशुल्क भोजन सेवा

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 01:26 PM

khatu shyam news

Khatu Shyam : राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम जी का प्रसिद्ध मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से एकादशी और द्वादशी के अवसर पर लगने वाले मेले में भारी...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Khatu Shyam : राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम जी का प्रसिद्ध मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से एकादशी और द्वादशी के अवसर पर लगने वाले मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस दौरान कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं सेवा कार्यों में जुट जाती हैं।

इन्हीं में से एक है भगवा धारी सेवादल, जो पिछले कई वर्षों से लगातार भक्तों की सेवा कर रहा है। इस सेवादल से करीब 250 सदस्य जुड़े हुए हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के श्रद्धालुओं की सहायता करते हैं और निःशुल्क भोजन की व्यवस्था करते हैं। यह टीम केवल मुख्य मेले में ही नहीं, बल्कि हर मासिक मेले में भी अपनी सेवाएं देती है।

सेवादल से जुड़े पंडित कृष्ण देव के अनुसार, उनकी टीम में कोई भी सदस्य स्थानीय नहीं है। सभी सदस्य मुख्य रूप से हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। वे सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर हर महीने खाटूश्याम जी पहुंचते हैं। टीम में देवली और बहादुरगढ़ क्षेत्र के श्रद्धालु अधिक संख्या में शामिल हैं। सभी सदस्य देश के अलग-अलग हिस्सों में अपना व्यवसाय करते हैं, लेकिन इसके बावजूद वे समय निकालकर बाबा श्याम की सेवा में समर्पित रहते हैं।

अपने खर्चे से करते हैं सेवा कार्य

पंडित कृष्ण देव ने बताया कि भगवा धारी सेवादल किसी भी प्रकार का चंदा नहीं लेता। सभी सदस्य अपनी कमाई का एक हिस्सा स्वयं सेवा कार्यों के लिए समर्पित करते हैं। इसी राशि से भक्तों के लिए भोजन, पानी और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है।

हर द्वादशी को भव्य रेजीडेंसी के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। ठंड के मौसम में श्रद्धालुओं को सुबह खीर पिलाई जाती है। साथ ही रात में भक्ति जागरण का आयोजन होता है, जिसमें भजन और कीर्तन के माध्यम से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया जाता है।

मेले में श्रद्धालुओं को मिलती है राहत
मेले के दौरान भक्तों को कई किलोमीटर पैदल चलकर दर्शन करने पड़ते हैं। इससे वे थक जाते हैं और कई बार पानी की कमी से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में सेवादल द्वारा निःशुल्क पानी, जलजीरा और नींबू पानी वितरित किया जाता है। जरूरतमंद श्रद्धालुओं को दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती हैं। 

साइकिल यात्रा की तैयारी
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सेवादल के सदस्य एक विशेष साइकिल यात्रा का आयोजन करेंगे। यह यात्रा हरियाणा के देवली से शुरू होकर खाटूश्याम जी तक पहुंचेगी। इस दौरान सेवादार बाबा श्याम का निशान लेकर मंदिर तक जाएंगे। यह यात्रा अब तक की सबसे बड़ी सामूहिक साइकिल यात्रा होगी, जिसमें पलवल सहित हरियाणा की कई विधानसभा क्षेत्रों से श्याम भक्त भाग लेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!