Magh Gupt Navratri 2025: इस दिन से शुरू होंगे माघ गुप्त नवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Edited By Updated: 13 Jan, 2025 09:28 AM

magh gupt navratri

Magh Gupt Navratri 2025: सनातन धर्म में नवरात्रि का बहुत खास महत्व है। नवरात्रि को सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। नवरात्रि में जहां मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। वहीं गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की जाती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magh Gupt Navratri 2025: सनातन धर्म में नवरात्रि का बहुत खास महत्व है। नवरात्रि को सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। नवरात्रि में जहां मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। वहीं गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की जाती है। इस साल माघ गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इन दिनों में 10 महाविद्याओं की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तंत्र विद्या में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए यह नवरात्रि बहुत खास मानी जाती है। तो आइए जानते हैं माघ माह की गुप्त नवरात्रि के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-

PunjabKesari Magh Gupt Navratri

Magh Gupt Navratri 2025 Ghatasthapana Shubh Muhurat माघ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना शुभ मुहूर्त
माघ गुप्त नवरात्र की शुरुआत माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर होगा। ऐसे में साल 2025 में माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार, 30 जनवरी से हो रही है, जिसका समापन शुक्रवार, 07 फरवरी को होगा। इसके अलावा घट स्थापना का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. यहां भक्तों को 43 मिनट का समय मिलेगा।

PunjabKesari Magh Gupt Navratri

Method of Puja of Magh Gupta Navratri माघ गुप्त नवरात्रि पूजा विधि
गुप्त नवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
फिर घर के मंदिर की सफाई करने के बाद गंगाजल का छिड़काव करें।
अब एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करें।
इसके बाद मां दुर्गा को फल, फूल, धूप, दीप आदि अर्पित करें।
पूजा के समय मां दुर्गा को लौंग और बताशे का भोग लगाएं।
उसके बाद मां दुर्गा के मंत्रों का जाप और सप्तशती का पाठ करें।
अंत में मां दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें।

PunjabKesari Magh Gupt Navratri

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!