Margashirsha Purnima: आज है 2023 की आखिरी पूर्णिमा, ये काम करने से मनचाही इच्छाओं की होगी प्राप्ति

Edited By Updated: 26 Dec, 2023 09:48 AM

margashirsha purnima

साल 2023 की अंतिम मार्गशीर्ष पूर्णिमा आज 26 दिसंबर को मनाई जा रही है। यह माह श्री कृष्ण को बहुत प्रिय है। इस दिन श्री कृष्ण के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी विशेष पूजा की जाती है। पूर्णिमा के दिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Margashirsha Purnima 2023: साल 2023 की अंतिम मार्गशीर्ष पूर्णिमा आज 26 दिसंबर को मनाई जा रही है। यह माह श्री कृष्ण को बहुत प्रिय है। इस दिन श्री कृष्ण के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी विशेष पूजा की जाती है। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने का बहुत महत्व है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जातकों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं। माना जाता है कि पूर्णिमा का उपवास करने वाले जातकों के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त कब है-

PunjabKesari Margashirsha Purnima
Margashirsha Purnima auspicious time मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार साल 2023 की आखिरी पूर्णिमा आज 26 दिसंबर को मनाई जा रही है, जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 46 मिनट से हो रही है और इसका समापन 27 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर होगा।

PunjabKesari Margashirsha Purnima

What to do on Margashirsha Purnima मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या करें
पवित्र नदी पर स्नान करने से जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलती है। ध्यान रखें, स्नान के बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान अवश्य करें।

PunjabKesari Margashirsha Purnima
श्री हरि के मंत्रों का जाप करें, मनचाही इच्छाओं की प्राप्ति होगी-

श्री हरि के मंत्र- ॐ अं वासुदेवाय नम:

ॐ आं संकर्षणाय नम:

ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

ॐ नारायणाय नम:

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

ॐ विष्णवे नम:

ॐ हूं विष्णवे नम:

ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

PunjabKesari Margashirsha Purnima
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का उपवास करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती रहती है।

धन-संपदा में वृद्धि के लिए भगवान लक्ष्मी नारायण के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें चूरमे का भोग लगाएं।

बंधु-बांधवों सहित भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

PunjabKesari Margashirsha Purnima

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!