Edited By Sarita Thapa,Updated: 08 Apr, 2026 10:21 AM

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के प्रति श्रद्धा और आस्था का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। गुजरात के अहमदाबाद निवासी श्रद्धालु महेश भाई भगवान दास ठाकुर ने बाबा महाकाल को चांदी के बहुमूल्य आभूषण अर्पित किए।
Shri mahakaleshwar mandir news : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के प्रति श्रद्धा और आस्था का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। गुजरात के अहमदाबाद निवासी श्रद्धालु महेश भाई भगवान दास ठाकुर ने बाबा महाकाल को चांदी के बहुमूल्य आभूषण अर्पित किए।
भक्त द्वारा दान स्वरूप दी गई इस रजत सामग्री में चांदी की पगड़ी, गंगाजली युक्त मुकुट, नागफन जड़ित मुकुट, सूर्यकिरण जड़ित मुकुट, चंद्रमा लगा मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, कुण्डल, कटोरा, धूपिया, गरुड़, डमरू घंटी, रुद्राक्ष माला, त्रिपुण्ड, चँवर, चन्द्रमा, नेत्र सहित कई विशेष श्रृंगार सामग्री शामिल हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, इन सभी वस्तुओं का कुल वजन जड़ित सामग्री सहित 29 किलो 941 ग्राम दर्ज किया गया है।
श्रद्धालु महेश भाई ने बताया कि वे लंबे समय से भगवान महाकाल के परम भक्त हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होने पर उन्होंने यह भेंट अर्पित करने का संकल्प लिया था। उनके इस धार्मिक समर्पण को मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तों ने भी सराहा। इस पुनीत अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दानदाता का विधिवत स्वागत और सम्मान किया गया। मंदिर प्रशासन ने इसे आस्था, भक्ति और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए अन्य श्रद्धालुओं को भी धर्मकार्य के लिए प्रेरित करने वाला कदम बताया।
(विशाल ठाकुर)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ