Nag Panchami: आज का दिन इन राशियों के लिए लेकर आया है खुशियों की सौगात !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Aug, 2023 06:31 AM

nag panchami

आज 21 अगस्त को सावन माह में नागपंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस बार महादेव की कृपा से नागपंचमी के दिन शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है, जो बहुत ही

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Nag Panchami 2023: आज 21 अगस्त को सावन माह में नागपंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस बार महादेव की कृपा से नागपंचमी के दिन शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है, जो बहुत ही शुभ माना गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि नागपंचमी सोमवार के दिन मनाई जा रही है। ऐसे में भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए ये दुर्लभ संयोग है। तो चलिए जानते हैं, इस शुभ योग में कौन सी हैं वो राशियां, जिनकी किस्मत पर चार चांद लगने वाले हैं ?

PunjabKesari Nag Panchami

These are the lucky zodiac signs ये हैं वो भाग्यशाली राशियां
Aries मेष राशि: नागपंचमी के दिन मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अगर पुराने समय से कोई परेशानी चल रही है तो उसमें भी लाभ मिलेगा। इसी के साथ जो लोग कारोबार कर रहे हैं, वो भी जल्द ऊंचाइयों को छुएंगे।

Scorpio वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन धन प्राप्त हो सकता है। जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं उनके बढ़िया संबंध बने रहेंगे, जो आगे आने वाले समय में लाभ लेकर आएंगे।

PunjabKesari Nag Panchami

Sagittarius धनु राशि: इस दिन शुभ योग होने की वजह से कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जीवन भी सही रहेगा वहीं इसी के साथ जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

Aquarius कुंभ राशि: इस दिन कुम्भ राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। आय से जुड़े बहुत लाभ प्राप्त होंगे। ये दिन इनके लिए बहुत लकी साबित होगा। अगर ये मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा करेंगे तो ज्यादा लाभ मिलेगा।

PunjabKesari Nag Panchami

Shukla yoga importance शुक्ल योग महत्व: इस योग के बारे में बात की जाए तो ये योग बहुत ही शुभ होता है। इस योग में पूजा करने से महादेव व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष खत्म कर देते हैं और जिन लोगों की शादी में कोई दिक्कत चल रही है तो वो इस योग में पूजा करके परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इस समय में पूजा-अर्चना करने से विवाह में आ रही देरी भी खत्म हो जाती है। 
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!