Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Sep, 2023 08:05 AM
नई दिल्ली (प.स.): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को पूरे विश्व समुदाय के लिए एक ‘अमूल्य देन एवं प्रेरणास्रोत’ बताते हुए सोमवार को कहा
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (प.स.): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को पूरे विश्व समुदाय के लिए एक ‘अमूल्य देन एवं प्रेरणास्रोत’ बताते हुए सोमवार को कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर आज भी विश्व शांति का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
राजघाट के पास महात्मा गांधी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा और ‘गांधी वाटिका’ का उद्घाटन करने के बाद राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने पूज्य बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा और गांधी वाटिका इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों एवं मूल्यों ने सम्पूर्ण विश्व को एक नई दिशा दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का मार्ग उस समय दिखाया जब विश्वयुद्ध के कालखंड में विश्व कलह और संकटों से ग्रस्त था।