October 2023 Gemini Horoscope: मिथुन राशि के लिए अक्टूबर महीने का राशिफल

Edited By Updated: 24 Sep, 2023 09:48 AM

आज बात करेंगे कि मिथुन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? शुक्र दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं और ये गोचर शुभ है। बुध तीसरे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

October 2023 Horoscope: आज बात करेंगे कि मिथुन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? शुक्र दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं और ये गोचर शुभ है। बुध तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और मंगल चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं और ये गोचर भी शुभ नहीं है। मंगल और केतु का गोचर भी पांचवें भाव में शुभ नहीं है। शनि नौवें भाव में शुभ गोचर में नहीं हैं। राहु और गुरु दोनों ही ग्यारहवें भाव में शुभ गोचर में हैं।

मंगल आपकी कुंडली में पंचम भाव में गोचर करना शुरू कर देंगे। ये शुभ गोचर नहीं है। सूर्य 17 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करेंगे और पंचम भाव में आ जाएंगे।

Status of Karma Sthana in the month of October अक्टूबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: आपके लिए इस भाव के स्वामी गुरु बनते हैं। गुरु लग्न से बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। कर्म भाव के स्वामी राहु के साथ आ जाएंगे। आय में वृद्धि होगी। खर्चें वाले भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि है। खर्चें बढ़ सकते हैं। बुध कर्म स्थान को देखेंगे, इसका मतलब मन काम में लगा रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है।

Relationship status in October अक्टूबर महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम के स्वामी गुरु बनते हैं और ये राहु-केतु वाले भाव में हैं। सप्तम भाव का स्वामी चार पाप ग्रहों के बीच में आ गया है। पार्टनर के साथ मन-मुटाव हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। थोड़ी-बहुत दिक्कत चलती रहेगी। सिंगल के लिए समय काफी शुभ है लेकिन फिर भी बोलते समय सोच-समझ कर बोलें।

Health status in the month of October अक्टूबर महीने में सेहत की स्थिति: छठा भाव रोग, ऋण और शत्रु का भाव होता है। सूर्य नीच राशि में आ गए हैं। सेहत का खास ध्यान रखें। पेट खराब होने की संभावना है। जंक फूड से परहेज रखें। ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

Status of education in the month of October अक्टूबर महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध राशि के स्वामी हैं। बुध चौथे भाव में हैं। गुरु पंचम भाव को देख रहे हैं। उच्च शिक्षा वाले छात्रों को थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पढ़ाई में मन थोड़ा कम लगेगा।

उपाय: सोमवार के दिन सफेद वस्त्र पहने और सफेद चीजों का दान करें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!