राशिफल: मंगलवार को मिलेगा खास राशियों को सुखद अवसर, लाभ उठाएं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 03:26 PM

rashifal horoscope news

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति कलह टालने हेतु हनुमान जी पर

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति कलह टालने हेतु हनुमान जी पर सफेद फूल चढ़ाएं।
    
मेष: कैरियर में अवसर प्राप्त होंगे। जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पेंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा। शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम,  शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।


वृष: काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक काम बनेंगे। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा। शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
मिथुन: कांफिडेंस से कार्य पूर्ण होंगे। विरोधियों की सक्रियता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
कर्क: कार्यों में रुकावटें आएंगी। ठोस निर्णय लेंगे। आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा। शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
 
सिंह: काम में मन नहीं लगेगा। बुद्धिमत्ता से समाधान होगा। पारिवारिक एकता हेतु केंद्रित रहेंगे। रोजगार में व्यस्त रहेंगे। जरूरी कार्य पूरा कर लेंगे। शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
कन्या: पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। पार्टनर से मधुरता बनेगी। कार्य सहयोग मिलेगा। आमदनी के रास्ते खुलेंगे। भविष्य हेतु योजनाएं बनाएंगे। शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
तुला: स्वास्थ्य परेशानी होगी। गृह परिवर्तन चिंतित करेगा। परिजनों के रोगों से परेशान होंगे। सफलता उत्साहित करेगी। रोजगार में लाभ होगा। शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
वृश्चिक: स्वभाव में नीरसता रहेगी। रचनात्मक योजनाएं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। किसी की बातों से उलझन पैदा होगी। शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम,  शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।
 
धनु: प्रोपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। दांपत्य सुखमय रहेगा। पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। नाकारात्मकता से हतौत्साहित होंगे। शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
मकर: पार्टनर रोगग्रस्त होगा। आंखें मूंद कर कार्य न करें। प्रेमी से मतभेद होगा। पूर्वानुमान से शंका रहेगी। भूल स्वीकार कर संबंधों में क्षमा याचक बनें। शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।
 
कुंभ: पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी। मन विचारों से ग्रस्त रहेगा। सृजनात्मकता से लाभ होगा। पेंडिंग वर्क समयानुसार पूर्ण होगा। शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।
 
मीन: नाकारात्मकता त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। इच्छाएँ सिद्ध होंगीं। समय पर जरूरी कार्य पूरे होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!